{"_id":"5fa2d6beabe4d3303f096daf","slug":"karwa-chauth-2020-karwa-chauth-chand-2020-know-chand-timings","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karwa Chauth 2020: कई शहरों में दिखा करवा चौथ का चांद, आपने नहीं देखा तो अमर उजाला पर देखें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karwa Chauth 2020: कई शहरों में दिखा करवा चौथ का चांद, आपने नहीं देखा तो अमर उजाला पर देखें
Wed, 04 Nov 2020 09:58 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 04 Nov 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
करवा चौथ चांद
- फोटो : amar ujala
यूपी, बिहार, राजस्थान, पंजाब समेत कई राज्यों में करवा चौथ का चांद नजर आ गया है। चांद का दीदार करने के बाद सुहागिनों ने अपना व्रत तोड़ा। चंद्रमा को अर्घ्य देकर उन्होंने व्रत पूरा किया। अगर आपने नहीं देखा तो आप अमर उजाला पर चांद का दीदार कर सकते हैं।
विज्ञापन
करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि में मनाया जाता है। महिलाएं पति के मंगल एवं दीघार्यु की कामना के लिए निर्जला रहकर इस व्रत को रखती हैं। चंद्रमा को जल देने के बाद को व्रत पूरा माना जाता है। करवाचौथ का व्रत अमृत सिद्धि योग एवं शिव योग में मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह ने मनाया करवा चौथ
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ भोपाल में अपने निवास स्थान पर करवा चौथ मनाया। वे हर साल धूम-धाम से इस पर्व को मनाते हैं।
विज्ञापन
Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan celebrates #Karvachauth with his wife Sadhna Singh Chouhan at their residence in Bhopal. pic.twitter.com/sunhHPoklw
— ANI (@ANI) November 4, 2020
पंजाब के अमृतसर में भी महिलाओं ने करवा चौथ का चांद देखा
Punjab: People in Amritsar take part in rituals of the #KarvaChauth festival. pic.twitter.com/ZTEzmSJ5YL
— ANI (@ANI) November 4, 2020