फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karti Chidambaram says maximum number of raids conducted but nothing found on money laundering case

Karti Chidambaram: 'सबसे ज्यादा छापे पड़े, फिर भी कुछ नहीं मिला'; मनी लॉन्ड्रिंग मामले पर बोले कार्ति चिदंबरम

Sun, 15 Feb 2026 08:18 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sun, 15 Feb 2026 08:18 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने अपने खिलाफ चल रहे चीनी वीजा और INX मीडिया मामलों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि उन पर सबसे ज्यादा छापे पड़े लेकिन कुछ भी साबित नहीं हुआ। उन्होंने आरोपों की धाराओं को अदालत में चुनौती दी है और कहा कि किसी सरकारी अधिकारी को प्रभावित करने का प्रमाण नहीं है।

विज्ञापन
Karti Chidambaram says maximum number of raids conducted but nothing found on money laundering case
कार्ति चिदंबरम, कांग्रेस सांसद - फोटो : ANI

विस्तार

नई दिल्ली में चल रहे बहुचर्चित जांच मामलों के बीच कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने अपने खिलाफ दर्ज मामलों और छापों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन पर सबसे ज्यादा छापे डाले गए, लेकिन जांच एजेंसियों को अब तक कुछ भी ठोस नहीं मिला। उन्होंने अपने खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग और वीजा से जुड़े मामलों को बेबुनियाद और अतिरंजित बताया।

विज्ञापन


जांच मामलों पर दिया खुला जवाब
एक इंटरव्यू में कार्ति चिदंबरम ने कहा कि उनके खिलाफ चीनी वीजा और INX मीडिया मामले जैसे केस बनाए गए, लेकिन इनमें तथ्य कमजोर हैं। उन्होंने कहा कि चीनी वीजा केस में जिस व्यक्ति का नाम लिया जा रहा है, वह अब जीवित नहीं है और उससे कभी पूछताछ भी नहीं हुई। उन्होंने दावा किया कि केस में किसी सरकारी अधिकारी का नाम तक साफ तौर पर नहीं जोड़ा गया, जबकि वीजा जारी करने का अधिकार सरकार के पास होता है।
विज्ञापन


आरोपों की धाराओं को अदालत में दी चुनौती
कार्ति चिदंबरम ने बताया कि उन्होंने सीबीआई केस में आरोप तय किए जाने को अदालत में चुनौती दी है। उनका कहना है कि भ्रष्टाचार निवारण कानून की जिन धाराओं के तहत केस बनाया गया, उनके जरूरी तत्व ही मौजूद नहीं हैं। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड में कहीं भी अवैध लाभ मांगने या लेने का प्रमाण नहीं है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उनके विदेशी बैंक खाते और विदेश में संपत्तियां हैं, लेकिन कहा कि यह सब घोषित है और आरोप पत्र पढ़ने पर केस की कमजोरी साफ दिखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'हमने सुधार को पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू किया', पीएम ने कहा- यह बजट 'हम तैयार हैं' वाला


सरकार वीजा दे और दोष मुझ पर- कार्ति चिदंबरम
कांग्रेस सांसद ने कहा कि अगर किसी को वीजा मिला तो वह सरकारी प्रक्रिया से मिला। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर उनकी सिफारिश मानना गलत था, तो फैसला लेने वाले अधिकारी पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि केस में कई दूसरे लोगों से पूछताछ तक नहीं की गई। उनके मुताबिक, बिना पूरे तथ्यों के सिर्फ उनका नाम उछाला गया। उन्होंने कहा कि उन्हें खुद समझ नहीं आता कि इस कथित घोटाले में उनकी भूमिका बताई क्या जा रही है।

एफआईआर और छापों पर कही ये बात
कार्ति चिदंबरम ने आइएनएक्स मीडिया केस का जिक्र करते हुए कहा कि जमानत आदेश में भी लिखा है कि उन्होंने किसी सरकारी अधिकारी को प्रभावित करने का कोई सबूत नहीं मिला। उन्होंने कहा कि भारत में एफआईआर दर्ज करना सबसे आसान काम है और छोटी रकम के मामलों में भी बड़े पैमाने पर कानूनी खर्च किया जा रहा है। उनका आरोप है कि सरकार इन मामलों का इस्तेमाल ताकत का संदेश देने के लिए कर रही है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव का हवाला देते हुए कहा कि भारत में मुकदमे बहुत लंबा चलते हैं और जल्दी खत्म नहीं होते।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article