फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karti Chidambaram moves application seeking trial court permission to travel london and france

कार्ति चिदंबरम को टेनिस मैच देखने के लिए लंदन-फ्रांस जाने की इजाजत, कोर्ट ने दस्तावेज देने को कहा

Tue, 18 Feb 2020 08:26 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 18 Feb 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
Karti Chidambaram moves application seeking trial court permission to travel london and france
कार्ति चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

एयरसेल मैक्सिस और आईएनएक्स मामले में आरोपी कार्ति चिदंबरम को ट्रायल कोर्ट ने विदेश जाने की अनुमति दे दी है। अदालत ने कार्ति से जांच अधिकारियों को अपने दौरे संबंधी जानकारियां उपलब्ध कराने को कहा है। कार्ति ने अदालत से फ्रांस और लंदन में टेनिस मैच देखने के लिए जाने की अनुमति मांगी थी। 

विज्ञापन

 
राउज एवेन्यू कोर्ट ने एयरसेल मैक्सिस मामले में आरोपी कार्ति चिदंबरम को मंगलवार को विदेश जाने की अनुमति दे दी। इससे पहले कोर्ट ने सोमवार को जांच एजेंसी ईडी और सीबीआई को नोटिस जारी करके उनका रुख पूछा था, जिसके बाद कोर्ट ने इस अर्जी पर अनुमति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष सीबीआई न्यायाधीश ने कार्ति चिदंबरम की विदेश जाने की अर्जी पर अनुमति दी, हालांकि कोर्ट ने कार्ति से कहा कि वह जांच एजेंसियों को अपनी यात्रा का पूरा ब्यौरा उपलब्ध कराएं। याचिका में कार्ति चिदंबरम ने कोर्ट से अनुरोध किया कि वह 17 फरवरी से एक मार्च के बीच लंदन और फ्रांस में होने वाले इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट को देखना चाहते हैं।

इस बीच कार्ति के वकील अर्शदीप खुराना और अक्षत गुप्ता ने उनके अर्जी को पेश किया। उन्होंने कहा कि टेनिस टूर्नामेंट देखने के साथ कार्ति कुछ बिजनेस मीटिंग भी करना चाहते हैं।  


उल्लेखनीय है कि एयरसेल मैक्सिस मामले में कार्ति चिदंबरम अपने पिता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी चिदंबरम अंतरिम जमानत पर हैं। अंतरिम जमानत देते हुए कोर्ट ने उन्हें निर्देश दिए थे कि वह कोर्ट की अनुमति के बिना देश से बाहर नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed