फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka winter assembly session begins on Monday

Karnataka: कर्नाटक का विधानसभा सत्र आज से होगा शुरू, सीमा विवाद जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

Mon, 19 Dec 2022 04:41 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 19 Dec 2022 04:41 AM IST
सार

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि एससी/एसटी आरक्षण अध्यादेश को बदलने वाला विधेयक बेलगावी में सुवर्ण विधान सौध में विधानसभा सत्र में पेश किए जाने वाले मसौदा कानूनों में से एक है।

विज्ञापन
Karnataka winter assembly session begins on Monday
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के साथ ताजा सीमा विवाद को लेकर जारी हंगामे के बीच कर्नाटक में राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज से शुरू होगा। चुनाव के लगभग पांच महीने के पहले होने जा रहा यह सत्र भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि महाराष्ट्र के सीमा विवाद चल रहा है और मौजूदा भाजपा सरकार का यह आखिरी सत्र होगा। 

विज्ञापन


भाजपा सरकार महत्वपूर्ण कानूनों को आगे बढ़ाने की योजना बना रही है, जबकि विपक्ष भ्रष्टाचार सहित कई मोर्चों पर इसे घेरने की प्रतीक्षा कर रहा है। वहीं इससे पहले भाजपा सरकार ने अनुसूचित जाति के आरक्षण को 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 17 प्रतिशत और अनुसूचित जनजातियों के लिए तीन प्रतिशत से बढ़ाकर सात प्रतिशत कर दिया था।
विज्ञापन


SC/ST आरक्षण अध्यादेश को दिया जाएगा कानून का रूप
रविवार को हुबली में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि एससी/एसटी आरक्षण अध्यादेश को बदलने वाला विधेयक बेलगावी में सुवर्ण विधान सौध में विधानसभा सत्र में पेश किए जाने वाले मसौदा कानूनों में से एक है। विधानसभा सत्र में कई बिलों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की संभावना
30 दिसंबर तक चलने वाले 10 दिवसीय सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है क्योंकि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों कई मुद्दों पर एक-दूसरे पर हमले और पलटवार करते दिखाई दे रहे हैं। विपक्षी दल बोम्मई सरकार को कथित भ्रष्टाचार और विभिन्न विभागों में घोटाले, मतदाता डेटा चोरी कांड, सीमा विवाद मामले पर घेरने के साथ सरकार द्वारा इसे संभालने, सांप्रदायिक भड़काने और कुकर विस्फोट की घटनाओं के साथ कानून व्यवस्था की स्थिति जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed