फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: wife died due to heart attack 10 days ago and husband due to starvation

हार्ट अटैक से 10 दिन पहले हुई पत्नी की मौत, अब पति ने भूख के कारण दी जान

Tue, 17 Jul 2018 11:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Jul 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
Karnataka: wife died due to heart attack 10 days ago and husband due to starvation

कर्नाटक के करवर शहर से एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है। यहां एक 55 साल की महिला और उसके पति का शव मिला है। बताया जा रहा है कि महिला की मौत 10 दिन पहले हर्ट अटैक से हो गई। उसके पति को लकवा मार चुका था जिस कारण वह मदद के लिए किसी के फोन नहीं कर पाया। इसके बाद उसके पति की भी सोमवार सुबह मौत हो गई। पति की मौत भूख के कारण हुई क्योंकि उसकी पत्नी के बाद कोई उसे देखने वाला नहीं था।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान गिरिजा कुलकर और आनंद कुलकर (60) के तौर पर हुई है। मामले के बारे में रविवार को तब पता चला जब महिला का भाई सुब्रम्णयम मादिवला उसके घर आया था। वह जिले में ही दुकान चलाता है। उसका कहना है कि करीब एक हफ्ते से वह अपनी बहन से संपर्क नहीं कर पा रहा था।
विज्ञापन


मादिवला का कहना है कि वह हर हफ्ते अपनी बहन से बातचीत करता था। उसे जब भी जरूरत पड़ती थी वह अपने भाई को फोन करती थी। करीब चार साल पहले उसके पति को गिरने के बाद लकवा मार गया। वह तभी से उसकी देखभाल में लगी रहती थी। महिला के भाई ने आगे बताया कि एक हफ्ते से उसे उसकी बहन ने फोन नहीं किया। उसने कई बार बहन को फोन भी किया फिर भी उसका नंबर नहीं लग रहा था। आखिरकार उसे उसके घर आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बारे में बताते हुए मादिवला ने आगे कहा कि जब वह अपनी बहन के घर आया तो वहां अंदर से लॉक लगा हुआ था। जब वह घर के अंदर गया तो गिरिजा कुर्सी पर मृत बैठी हुई थी जबकि आनंद बेहद ही बुरी हालत में पलंग पर लेटा था। उसने कहा कि उसकी बहन की तो मौत हो चुकी थी लेकिन बहन का पति आनंद सांस ले पा रहा था। जिसके बाद उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया और वहां उसकी भी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed