फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: Vice President Naidu said – Folk songs are an important part of our heritage, it is a symbol of diversity and multiculturalism

कर्नाटक: उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा- लोकगीत हमारी विरासत के अहम हिस्से, ये विविधता और बहुसंस्कृतिवाद के प्रतीक 

Mon, 23 Aug 2021 03:53 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 23 Aug 2021 03:53 PM IST
सार

बंगलूरू के राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने वर्चुअल तरीके से अपने विचार रखे। इसमें उन्होंने लोकगीतों व लोककथाओं के महत्व को रेखांकित किया।
 

विज्ञापन
Karnataka: Vice President Naidu said – Folk songs are an important part of our heritage, it is a symbol of diversity and multiculturalism
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू

विस्तार

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बेंगलूरू के राजभवन में समाज में लोककथाओं के महत्व पर एक कार्यक्रम को वर्चुअल तरीके संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'लोकगीत हमारी विरासत के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक हैं। ये सही मायने में लोक साहित्य है।' 
विज्ञापन


नायडू ने कहा कि भारत का महान इतिहास है। यह लोक और समग्र परंपराओं की समृद्ध विविधता है। देश के प्रत्येक भाग में लोक परंपराओं के अपने समृद्ध हस्ताक्षर हैं। लोकगीत भारत में विविधता और बहुसंस्कृतिवाद की सच्ची भावना के प्रतीक हैं। 
विज्ञापन

 
सामाजिक परिवर्तन में हो इस्तेमाल
नायडू ने कहा कि लोककथा परंपराओं को पुनर्जीवित करके उनका उपयोग सामाजिक परिवर्तन के लिए किया जाना चाहिए। लोककथा लोक साहित्य है, इसे ग्रामीण भारत से अलग नहीं किया जा सकता। स्कूलों और कॉलेजों के वार्षिक आयोजनों में स्थानीय तथा लोक कला रूप पर बल दिया जाना चाहिए। 


उन्होंने विभिन्न परंपरागत लोकविधाओं की लोकप्रियता में धीरे-धीरे हो रही गिरावट पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लोक कला के विभिन्न रूपों का उपयोग करने वाले समुदाय विलुप्त हो रहे हैं। उन्होंने ऐसे समुदायों से आने वाले युवाओं को कौशल और प्रशिक्षण देने का सुझाव दिया ताकि लोक कलाओं को पुनर्जीवित किया जा सके। उन्होंने युवाओं से हिमायत और सामाजिक परिवर्तन के साधनों के रूप में लोक मीडिया का उपयोग करने को कहा। 

उप राष्ट्रपति ने अपने देश की लोककथाओं की परंपराओं का समृद्ध डाटाबेस विकसित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि ऑडियो-विजुअल मीडिया का उपयोग करके व्यापक प्रलेखन किया जाना चाहिए और इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि आधुनिक रूप देने के लिए अनुवाद की प्रक्रिया में उनका सार-तत्व नष्ट नहीं हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed