फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka urban local bodies polls: Congress outperforms the ruling BJP

शहरी निकाय चुनाव: कर्नाटक में कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन, 1184 वार्ड में से 501 में जीत हासिल

Thu, 30 Dec 2021 09:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, बेंगलुरु
पीटीआई, बेंगलुरु Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 30 Dec 2021 09:51 PM IST
सार

कर्नाटक के राज्य चुनाव आयोग के अनुसार शहरी निकायों के 1184 वार्डों के लिए चुनाव हुए थे। इनमें से 501 पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। वहीं भाजपा ने 433 वार्ड में जीत पाई है। जेडीएस को 45 सीटों पर जीत मिली है। शेष 205 सीटों पर निर्दलीयों व छोटे दलों के प्रत्याशियों ने जीत पाई है। 

विज्ञापन
Karnataka urban local bodies polls: Congress outperforms the ruling BJP
निकाय चुनाव - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कर्नाटक के शहरी निकाय चुनाव में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया है। राज्य के 20 जिलों के 58 शहरी निकायों में गत सोमवार को हुए चुनाव के नतीजे गुरुवार को घोषित किए गए। 

विज्ञापन


कर्नाटक के राज्य चुनाव आयोग के अनुसार शहरी निकायों के 1184 वार्डों के लिए चुनाव हुए थे। इनमें से 501 पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। वहीं भाजपा ने 433 वार्ड में जीत पाई है। जेडीएस को 45 सीटों पर जीत मिली है। शेष 205 सीटों पर निर्दलीयों व छोटे दलों के प्रत्याशियों ने जीत पाई है। 
विज्ञापन


ये चुनाव नतीजे कर्नाटक के 2023 के विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा के लिए एक चेतावनी की घंटी के रूप में देखे जा रहे हैं। ये मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के लिए एक व्यक्तिगत झटके के रूप में भी देखा जा रहा है। कांग्रेस सीएम बोम्मई के गृह क्षेत्र शिगगांव की बांकापुर नगर निगम परिषद और गुट्टल नगर पंचायत में भी जीतने में कामयाब रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के दो दर्जन से अधिक शहरी निकायों पर कांग्रेस के  नियंत्रण करने की उम्मीद है। कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि ये परिणाम भाजपा के निराशाजनक शासन का प्रतिबिंब हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed