फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka udupi intra gangwar video three more arrested of garuda gang

Karnataka: उडुपी गैंगवार के मामले में गरुड़ गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल

Sun, 26 May 2024 06:08 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उडुपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उडुपी Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 26 May 2024 06:08 PM IST
सार

रविवार को उडुपी पुलिस ने जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें माजिद, अल्फाज और शरीफ का नाम शामिल है। गिरफ्तार तीनों लोग 'गरुड़ गैंग' के सदस्य बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
karnataka udupi intra gangwar video three more arrested of garuda gang
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उडुपी में हुई गैंगवार के मामले में पुलिस ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। उडुपी में बीती 19 मई को कुंजीबेट्टु इलाके में दो गुटों में हुई गैंगवार का वीडियो वायरल हुआ था। फिल्मी स्टाइल में हुई इस झड़प में दोनों पक्षों ने एक दूसरे को गाड़ी से कुचलने की कोशिश की। अब तक इस मामले में छह लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। 
विज्ञापन


रविवार को उडुपी पुलिस ने जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें माजिद, अल्फाज और शरीफ का नाम शामिल है। गिरफ्तार तीनों लोग 'गरुड़ गैंग' के सदस्य बताए जा रहे हैं। इससे पहले 24 मई को पुलिस ने आशिक, राकिब और सकलैन नामक तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। झड़प के दौरान शरीफ को कार से कुचलने की कोशिश हुई थी, जिसमें शरीफ घायल हुआ था, लेकिन फिलहाल उसे इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया, जिसके बाद वह भी पुलिस हिरासत में है। 
विज्ञापन


घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, जिसमें कार सवार दोनों गुट आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक युवक ने तलवार लहराते हुए दूसरे युवक के पीछे भागता दिख रहा है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्ष जमीन से जुड़े एक मामले पर समझौते के लिए मिले थे, लेकिन इसी दौरान विवाद बढ़ गया और दोनों गुट आपस में भिड़ गए। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने हथियार और कार भी जब्त की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed