फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: Tipu Sultan 1000 rockets found in shimoga village

कर्नाटक: गांव में खुदाई के दौरान मिले टीपू सुल्तान के 1000 युद्ध रॉकेट

Sun, 29 Jul 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवमोगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवमोगा Updated Sun, 29 Jul 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
 Karnataka: Tipu Sultan 1000 rockets found in shimoga village

कर्नाटक के शिवमोगा जिले में खुदाई के दौरान टीपू सुल्तान के समय के करीब 1000 युद्ध रॉकेट मिले हैं। इनका इस्तेमाल दुश्मन के खात्मे के लिए किया जाता था। बताया जा रहा है कि जिले के ही एक गांव के सूखे कुंए में तलछट की खुदाई चल रही थी जिस वक्त यह रॉकेट मिले। इनकी जांच करने पर पता चला कि ये 18वीं शाताब्दी के हैं। इनका इस्तेमाल टीपू सुल्तान के शासन काल के दौरान किया जाता था। टीपू उस वक्त मैसूर का शासक था।

विज्ञापन


पुरातत्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बिगदानुरु में सुपारी के खेत में एक पुराने कुंए की खुदाई के दौरान मजदूरों को ये रॉकेट मिले हैं। यह रॉकेट बेलनाकार के हैं और लोहे से बने हैं। वहीं पुरातत्व विभाग के आयुक्त वेंकटेश ने बताया कि आज से करीब 6 साल पहले भी यहीं से टीपू सुल्तान के रॉकेट मिले थे।
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि अब इन रॉकेटों को शिवप्पा नायक म्यूजियम शिवमोगा में रॉकेट गैलरी के तौर पर संरक्षित करके रखा जाएगा। टीपू सुल्तान के काल में इस्तेमाल किए गए कुछ अन्य रॉकेटों को लंदन के म्यूजियम में संरक्षित करके भी रखा गया है। बता दें टीपू सुल्तान ने ब्रिटिश सेना से मुकाबले के लिए आधुनिक युद्ध की तकनीकों का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में जमीन की खुदाई करते वक्त 12वीं सदी के सोने के सिक्के मिले थे। वहां सड़क की मरम्मत का कार्य चल रहा था। सड़क की मरम्मत करते वक्त 10 जुलाई को एक मटका मिला था। उसमें 57 सोने के सिक्के, एक चांदी का सिक्का और एक सोने की बाली मिली थी। जांच करने पर पता चला कि वह सब यादव वंश के समय प्रचलित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed