फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Student suicide wrote letter share video before committing three classmates accused police case

Karnataka: छात्र ने आत्महत्या से पहले लिखा- मैं टूट चुका हूं; तीन सहपाठियों पर खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप

Wed, 23 Jul 2025 03:39 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: हिमांशु चंदेल Updated Wed, 23 Jul 2025 03:39 PM IST
सार

बंगलूरू में एक 22 वर्षीय कॉलेज छात्र ने आत्महत्या कर ली। शुरुआत में यह सामान्य मौत मानी गई, लेकिन अब परिजनों की शिकायत के बाद तीन सहपाठियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि छात्र को व्हाट्सऐप ग्रुप में मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Karnataka Student suicide wrote letter share video before committing three classmates accused police case
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगलूरू से एक दुखद खबर सामने आई है। एक 22 वर्षीय कॉलेज छात्र ने आत्महत्या कर ली। प्रारंभ में इसे सामान्य मौत माना गया लेकिन अब मामला गंभीर हो गया है। छात्र के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को लंबे समय से तीन सहपाठी मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। इन आरोपों के बाद तीन छात्रों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। 
विज्ञापन


यह घटना 11 जुलाई को हुई थी। मृतक छात्र की पहचान अरुण सी के रूप में हुई है, जो कर्नाटक के हासन जिले का रहने वाला था। वह बंगलूरू के एक निजी कॉलेज में आर्किटेक्चर (वास्तुकला) का छात्र था। आठवें सेमेस्टर की परीक्षा के बाद वह छुट्टियों में घर लौटा था। उसी दौरान उसके घर में एक लोहे की रॉड से साड़ी के सहारे लटका शव मिला। जब घटना हुई, तब उसके माता-पिता मजदूरी करने बाहर गए हुए थे।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में किसी को नहीं ठहराया जिम्मेदार
मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला, लेकिन उसमें अरुण ने किसी को अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया था। इस वजह से पुलिस ने शुरुआत में इसे ‘अप्राकृतिक मौत’ मानते हुए सामान्य केस दर्ज किया था। मगर बाद में मामला तब पलटा, जब अरुण के माता-पिता ने बेटे की मौत को लेकर गंभीर आरोप लगाए और नया बयान दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता-पिता का दावा
अरुण के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दी कि कॉलेज के तीन सहपाठी उनके बेटे को लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। उन्हें उनके दो दोस्तों ने बताया कि एक साल से ज्यादा समय से व्हाट्सऐप ग्रुप में अरुण को नीचा दिखाने वाले और अपमानजनक मैसेज भेजे जा रहे थे। इससे वह काफी परेशान रहता था और मानसिक रूप से टूट गया था।

ये भी पढ़ें- शहरों की बाढ़ पूरी तरह रोकना संभव नहीं, इन उपायों से मिलेगी राहत

मौत से पहले वीडियो बनाकर ग्रुप में डाला
शिकायत में यह भी कहा गया है कि मरने से पहले अरुण ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने अपना दर्द बयान किया और इसे क्लास के व्हाट्सऐप ग्रुप में साझा किया था। परिवार को इस वीडियो की जानकारी उसकी मौत के बाद मिली। इससे साफ होता है कि अरुण अपने सहपाठियों की हरकतों से बेहद आहत था।


तीन छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
मदनायकनहल्ली पुलिस ने अब तीन छात्रों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और धारा 3(5) (साझा मंशा) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। अगर आरोप सही पाए गए तो आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- मिंत्रा के खिलाफ 1654 करोड़ के उल्लंघन की शिकायत, 'कैश एंड कैरी' की आड़ में किया मल्टी ब्रांड रिटेल ट्रेड

रूममेट्स और कॉलेज स्टाफ से भी होगी पूछताछ
पुलिस अब अरुण के रूममेट्स, दोस्तों, सहपाठियों और कॉलेज के अधिकारियों से भी पूछताछ करने की योजना बना रही है। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि अरुण किन हालातों से गुजर रहा था और कॉलेज स्तर पर किसी ने उसकी मदद करने की कोशिश की या नहीं। पुलिस का कहना है कि डिजिटल सबूत और चैट मैसेज भी जांच का हिस्सा होंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed