फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Road Accident Bus Driver reveal horror CM Siddaramaish directs investigation casualties updates

Karnataka Accident: कर्नाटक सड़क हादसे पर बस ड्राइवर ने किया बड़ा खुलासा; CM सिद्धारमैया ने दिए जांच के आदेश

Thu, 25 Dec 2025 11:21 AM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रदुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रदुर्ग Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Thu, 25 Dec 2025 11:21 AM IST
सार

कर्नाटक बस हादसे में 9 लोगों की बस में लगी आग में जलकर मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है, क्योंकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन
Karnataka Road Accident Bus Driver reveal horror CM Siddaramaish directs investigation casualties updates
कर्नाटक सड़क हादसे में बचे बस ड्राइवर ने किया चौंकाने वाला खुलासा। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में गुरुवार को हुए एक बस हादसे में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। हादसे में बस के चालक ने बताया कि तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक को देखकर उसने बस को संभालने की कोशिश की, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सका।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिरियूर के पास गुरुवार तड़के 2 बजे एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक की टक्कर एक निजी लग्जरी स्लीपर बस से हो गई, जिससे कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई थी।
विज्ञापन


बस ड्राइवर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
कर्नाटक सड़क हादसे में बस चालक रफीक घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने कहा, 'ट्रक डिवाइडर के दूसरी तरफ से आया और टक्कर मार दी। ट्रक की रफ्तार बहुत तेज थी। मैं 60-70 किमी की रफ्तार से चल रहा था। मैंने ट्रक को सामने से आते देखा। मुझे सिर्फ इतना याद है कि ट्रक ने बस को टक्कर मारी, उसके बाद क्या हुआ और मैं कैसे बाहर निकाला गया, मुझे नहीं पता।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'सामने से आ रहे वाहन को देखकर मैंने बस को नियंत्रित करने की कोशिश की। मेरी बस बगल में चल रहे दूसरे वाहन से भी टकरा गई। मुझे नहीं पता कि वह कौन सा वाहन था, लेकिन मैं बस को संभाल नहीं पाया।'


सीएम सिद्धारमैया ने दिए हादसे की जांच के आदेश
बस हादसे पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि चित्रदुर्ग बस दुर्घटना की उचित जांच की जाएगी। उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के लिए दुख जताया। सिद्धारमैया ने एक्स पर कहा, 'दुर्घटना की पूरी जांच की जाएगी और इसके कारण का पता लगाया जाएगा। मैं प्रार्थना करता हूं कि मृतकों की आत्माओं को शांति मिले। मैं भी इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिवारों के दुख में शामिल हूं।'

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed