फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Polls Devegowda daughter in law sticks to her stand to contest from Hassan ex PM will take call

Karnataka Polls: देवगौड़ा की बहू हासन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने पर अड़ीं; बेटों ने पूर्व PM पर छोड़ा फैसला

Mon, 03 Apr 2023 05:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 03 Apr 2023 05:24 PM IST
सार

भवानी रेवन्ना पूर्व में हासन जिला पंचायत की सदस्य रह चुकी हैं। वह कुमारस्वामी के बड़े भाई और पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना की पत्नी हैं। रेवन्ना के दोनों बेटों हासन सांसद प्रज्वल रेवन्ना और एमएलसी सूरज रेवन्ना ने भी इस मुद्दे पर अपनी मां का समर्थन किया है।

विज्ञापन
Karnataka Polls Devegowda daughter in law sticks to her stand to contest from Hassan ex PM will take call
भवानी रेवन्ना (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

जनता दल (सेक्युलर) के नेता कुमारस्वामी ने सोमवार को कहा कि हासन सीट को लेकर कुछ बदलाव नहीं किया गया है। इस मामले में 10 मई को कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनके पिता और पार्टी प्रमुख एचडी देवगौड़ा फैसला लेंगे। दरअसल, जेडी(एस) ने अब तक हासन निर्वाचन क्षेत्र के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। इसके पीछे की वजह पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की बहू भवानी रेवन्ना हैं। भवानी, हासन से चुनाव लड़ने पर अड़ी हुई हैं, जो कि जेडी(एस) का गढ़ माना जाता है। इस मामले में कुमारस्वामी कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि भवानी की बजाय पार्टी के किसी ईमानदार कार्यकर्ता को मैदान में उतारा जाएगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Karnataka: अपने गृहनगर शिगगांव से चुनाव लड़ेंगे सीएम बोम्मई; इस सीट से नामांकन दाखिल करेंगे एचडी कुमारस्वामी

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन है भवानी रेवन्ना?
भवानी रेवन्ना पूर्व में हासन जिला पंचायत की सदस्य रह चुकी हैं। वह कुमारस्वामी के बड़े भाई और पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना की पत्नी हैं। रेवन्ना के दोनों बेटों हासन सांसद प्रज्वल रेवन्ना और एमएलसी सूरज रेवन्ना ने भी इस मुद्दे पर अपनी मां का समर्थन किया है। अब परिवार में पड़ रही दरार के संकेत को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री ने रविवार शाम को अपने दोनों बेटों और बहू के साथ बातचीत की। हालांकि, कयास लगाए जा रहे कि इस बातचीत से भी कोई हल नहीं निकल सका है। 

देवगौड़ा के फैसले का इंतजार
पूर्व प्रधानमंत्री उम्र संबंधी बीमारी के कारण पिछले कुछ समय से राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल नहीं हैं। कुमारस्वामी ने बताया कि रविवार रात को हासन सीट के संबंध में कई मुद्दों को लेकर चर्चा हुई है। देवगौड़ा आज दिल्ली गए हैं। उनके लौटने के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा। आगे उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि वह पहले भी कह चुके हैं कि कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

दूसरी सूची में हासन के उम्मीदवार की घोषणा नहीं होगी
कुमारस्वामी हासन जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक दिवंगत एचएस प्रकाश के बेटे एचपी स्वरूप को मैदान में उतारना चाहते हैं। इसे लेकर वह अपने समर्थकों के साथ गांवों का दौरा करते रहे हैं। जब कुमारस्वामी से भवानी के निर्दलीय चुनाव लड़ने की खबरों के बारे में पूछा तो उन्होंने इसकी जानकारी होने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मुझे इस बार में नहीं पता है। यह सब अफवाह है। इसके बारे में उन्हीं से पूछना चाहिए। 

93 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो चुकी
उन्होंने यह भी संकेत दिया कि पार्टी की दूसरी सूची में हासन के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की जाएगी, जिसकी घोषणा आज शाम या कल तक की जा सकती है। जेडी(एस) ने दिसंबर में 93 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा की थी। इस बीच हासन में पत्रकारों से बात करते हुए रेवन्ना ने कहा कि देवेगौड़ा जो तय करेंगे वही होगा। उन्हें 40 साल का राजनीतिक अनुभव है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed