फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Politics Whenever Cong comes to power, corruption comes along BJP Prez JP Nadda

Karnataka: कर्नाटक में गरजे जेपी नड्डा, बोले- कांग्रेस जब भी सत्ता में आती है उसके साथ भ्रष्टाचार भी आता है

Tue, 21 Feb 2023 07:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलुरू/चिकमगलुरू (कर्नाटक)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलुरू/चिकमगलुरू (कर्नाटक) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 21 Feb 2023 07:00 PM IST
सार

जेपी नड्डा ने सोमवार को भी विपक्ष को जमकर घेरा था। उन्होंने कहा कि देश में केवल भाजपा ही वैचारिक पृष्ठभूमि वाली और कैडर आधारित पार्टी है। बड़ी संख्या में हमारी पार्टी के पास ही समर्थक भी हैं। उन्होंने कहा था कि देश में कांग्रेस, शिवसेना सहित अन्य सभी राजनीतिक दल परिवारवादी या वंशवादी हैं।

विज्ञापन
Karnataka Politics Whenever Cong comes to power, corruption comes along BJP Prez JP Nadda
जेपी नड्डा - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण और विभाजन की राजनीति करने का आरोप लगाया। नड्डा ने कर्नाटक के विकास के लिए राज्य की जनता से फिर से डबल इंजन की सरकार चुनने की अपील की। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उनके नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए नड्डा ने आरोप लगाया कि तुष्टिकरण की राजनीति के तहत उन्होंने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और कर्नाटक फोरम फॉर डिग्निटी (केएफडी) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले वापस लिए थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस आती है तो समाज में बिखराव होता है। कांग्रेस आती है तो फूट डालो और राज करो की नीति अपनाती है। यह कांग्रेस की राजनीति की मूल विशेषता है। कांग्रेस जब भी सत्ता में आती है उसके साथ भ्रष्टाचार भी आता है। जब कांग्रेस आती है तो वोट बैंक की राजनीति होती है, जिसके तहत वे एक विशेष धर्म या समुदाय का हित साधते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर कोई भ्रष्टाचार से लड़ रहा है तो वह भाजपा और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई हैं। उन्होंने राज्य में लोकायुक्त बहाल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अगर कोई भ्रष्टाचार को बढ़ावा देता है तो वह सिद्धारमैया हैं, जिन्होंने राज्य से लोकायुक्त संस्थान को उखाड़ फेंका। नड्डा ने  कांग्रेस का दूसरा नाम 'भ्रष्टाचार और कमीशन' होने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस को 'तुष्टिकरण' और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ने के लिए भी घेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले जेपी नड्डा ने सोमवार को भी विपक्ष को जमकर घेरा था। उन्होंने कहा कि देश में केवल भाजपा ही वैचारिक पृष्ठभूमि वाली और कैडर आधारित पार्टी है। बड़ी संख्या में हमारी पार्टी के पास ही समर्थक भी हैं। उन्होंने कहा था कि देश में कांग्रेस, शिवसेना सहित अन्य सभी राजनीतिक दल परिवारवादी या वंशवादी हैं। सिर्फ भाजपा ही खुद में एक परिवार है। नड्डा ने कहा था कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं। अपने राजनीतिक अनुभव से मैं कह सकता हूं कि देश में भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसकी वैचारिक पृष्ठभूमि है। जो कैडर आधारित (पार्टी) है। हमारे पास ही बड़ी संख्या में समर्थक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed