फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Politics Shivakumar faction ready to show strength before Congress high command Delhi for CM post

Karantaka: कर्नाटक में CM कुर्सी पर खींचतान! कई विधायक दिल्ली रवाना; शिवकुमार गुट शक्ति प्रदर्शन के लिये तैयार

Thu, 20 Nov 2025 07:43 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: हिमांशु चंदेल Updated Thu, 20 Nov 2025 07:43 PM IST
सार

Karnataka Politics: कर्नाटक में सत्ता संतुलन पर विवाद गहरा गया है। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के करीबी मंत्री और कई विधायक दिल्ली पहुंचे हैं। यह कदम मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के ढाई साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद उठा है। रोटेशनल मुख्यमंत्री फॉर्मूले की पुरानी चर्चा फिर से सक्रिय हो गई है।

विज्ञापन
Karnataka Politics Shivakumar faction ready to show strength before Congress high command Delhi for CM post
डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कर्नाटक की राजनीति में सत्ता संतुलन को लेकर उठापटक तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के खेमे से जुड़े मंत्री और कई विधायक गुरुवार को दिल्ली रवाना हुए। यह कदम ऐसे समय उठा है जब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने ढाई साल का कार्यकाल पूरा किया है और पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर फिर से चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि शिवकुमार सीएम बनने को लेकर कई बार कह चुके है सिद्धारमैया पूरे पांच साल सीएम रहेंगे।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार शिवकुमार के करीबी मंत्री एन. चलुवरायसामी और विधायक इकबाल हुसैन, एच.सी. बालकृष्ण और एस.आर. श्रीनिवास दिल्ली पहुंचे हैं। शुक्रवार को बारह और विधायक पहुंच सकते हैं। इन नेताओं की शीर्ष नेतृत्व से बैठक की संभावना है, जिसे राजनीतिक संकेतों के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस में असंतोष की यह हलचल उस चर्चा को दोबारा हवा दे रही है जिसमें कहा गया था कि कर्नाटक में रोटेशनल मुख्यमंत्री फॉर्मूला तय हुआ था।
विज्ञापन


रोटेशन फॉर्मूले की चर्चा
20 मई 2023 को विधानसभा परिणाम आने के बाद सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा थी। पार्टी ने समीकरण साधते हुए सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री और शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री बनाया था। उस समय यह भी चर्चा थी कि ढाई साल बाद सत्ता परिवर्तन होगा और शिवकुमार मुख्यमंत्री बनेंगे। हालांकि कांग्रेस ने इसे कभी आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया। सिद्धारमैया ने बाद में इस तरह की सभी चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा था कि वह पूरे पांच साल कार्यकाल पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गुजरात के 'भुज' में मनेगा बीएसएफ का 61वां रेजिंग डे, केंद्रीय गृह मंत्री शाह लेंगे परेड की सलामी

शिवकुमार गुट की सक्रियता
शिवकुमार के समर्थक लगातार मांग कर रहे हैं कि पार्टी ढाई साल बाद नेतृत्व परिवर्तन की अपनी कथित प्रतिबद्धता पर आगे बढ़े। इन समर्थकों का कहना है कि शिवकुमार ने पार्टी को सत्ता में लाने में अहम भूमिका निभाई है और उन्हें अब मुख्यमंत्री पद मिलना चाहिए। दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व से मिलने पहुंचना इस दबाव को राजनीतिक रूप से दिखाने की कोशिश मानी जा रही है।


दिल्ली पहुंचने का राजनीतिक संकेत
दिल्ली रवाना होने वाले विधायकों की बढ़ती संख्या इस बात का संकेत मानी जा रही है कि शिवकुमार खेमे में गंभीर असंतोष है। सूत्रों के मुताबिक कुछ दिनों पहले भी करीब एक दर्जन MLC दिल्ली में डेरा डाले हुए थे और उन्होंने पार्टी महासचिवों से बातचीत की थी। इससे साफ है कि कर्नाटक में कांग्रेस के भीतर सत्ता संतुलन को लेकर खींचतान धीरे-धीरे खुलकर सामने आ रही है।



आने वाले दिनों में हलचल बढ़ने के आसार
यह पूरा घटनाक्रम नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं को फिर से सामने ले आया है। सिद्धारमैया के ढाई साल पूरे होने के बाद शिवकुमार खेमे की गतिविधियों का बढ़ना आने वाले दिनों में कर्नाटक कांग्रेस के भीतर राजनीतिक हलचल को और बढ़ा सकता है। दिल्ली में नेताओं की लगातार मौजूदगी और शीर्ष नेतृत्व के साथ संभावित बैठकों के बाद स्थिति किस दिशा में जाएगी, यह पार्टी के आगे के निर्णयों पर निर्भर करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed