{"_id":"69f5e839cfa05e59ec07586d","slug":"karnataka-politics-g-parameshwara-statement-on-dk-shivakumar-cm-aspirations-leadership-change-speculations-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"'डीके शिवकुमार की CM बनने की आकांक्षा स्वाभाविक': गृह मंत्री परमेश्वर बोले- आलाकमान ही करेगा अंतिम फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'डीके शिवकुमार की CM बनने की आकांक्षा स्वाभाविक': गृह मंत्री परमेश्वर बोले- आलाकमान ही करेगा अंतिम फैसला
Sat, 02 May 2026 05:34 PM IST
राकेश कुमार
पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू
Published by: राकेश कुमार
Updated Sat, 02 May 2026 05:34 PM IST
सार
कर्नाटक कांग्रेस में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान तेज है। जहां समर्थक शिवकुमार के जन्मदिन पर बड़ी खबर का इंतजार कर रहे हैं, वहीं वरिष्ठ नेताओं के बयान और मुलाकातों ने आलाकमान के अगले कदम पर सस्पेंस बरकरार रखा है। इस बीच सूबे के गृह मंत्री परमेश्वर ने बड़ा इशारा कर दिया है। उन्होंने क्या-क्या कहा है? खबर में विस्तार से जानिए...
विज्ञापन
जी. परमेश्वर, गृह मंत्री, कर्नाटक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट के बीच गृह मंत्री जी परमेश्वर का बड़ा बयान सामने आया है। शनिवार को उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का मुख्यमंत्री बनने का सपना देखना पूरी तरह स्वाभाविक है। परमेश्वर ने कहा कि शिवकुमार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं, इसलिए उनकी यह आकांक्षा गलत नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि इस पर अंतिम मुहर केवल पार्टी आलाकमान ही लगाएगा।
परमेश्वर ने शिवकुमार को कहा गुड लक
राज्य में जारी राजनीतिक अटकलों के बीच परमेश्वर ने शिवकुमार को गुड लक भी कहा। उन्होंने कहा, 'मैंने हमेशा उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। हमारे बीच अच्छे संबंध हैं और हम अच्छे दोस्त हैं। पीसीसी अध्यक्ष होने के नाते मुख्यमंत्री बनने की उनकी इच्छा पर कोई आपत्ति नहीं जता सकता। लेकिन अंततः सब कुछ इस पर निर्भर करता है कि आलाकमान क्या तय करता है?'
जब पत्रकारों ने उनसे नेतृत्व परिवर्तन की समयसीमा के बारे में पूछा, तो परमेश्वर ने इस मुद्दे पर अधिक बोलने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'बार-बार मुख्यमंत्री के मुद्दे पर मत जाइए। मैं इस बारे में आपको कुछ नहीं बता सकता। यदि मैं निर्णय लेने वाली संस्था का हिस्सा होता, तो निश्चित रूप से आपको जानकारी देता।'
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें: खरगे बोले-डीके का दिल्ली दौरा महज प्रशासनिक, मई क्रांति सिर्फ अफवाह
शिवकुमार के समर्थकों की मांग
बता दें कि शिवकुमार के समर्थक लगातार उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं। समर्थकों का दावा है कि 2023 के विधानसभा चुनाव परिणाम के समय मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ पावर-शेयरिंग समझौता हुआ था। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि 15 मई को शिवकुमार के जन्मदिन पर कोई बड़ी घोषणा हो सकती है। वहीं, चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजों के बाद कर्नाटक मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं।
'कैबिनेट विस्तार का फैसला हाई कमांड के हाथ'
वहीं, कर्नाटक के नगर विकास मंत्री बायराथी सुरेश ने कहा कि कैबिनेट विस्तार या फेरबदल का पूरा फैसला कांग्रेस आलाकमान के हाथ में है। पार्टी का हर सदस्य उनके आदेश को मानने के लिए तैयार है। सुरेश ने यह भी माना कि कैबिनेट में बदलाव एक अच्छा कदम होगा। उन्होंने कहा कि इससे नए चेहरों और अन्य सदस्यों को सरकार में काम करने का मौका मिलेगा।
मुख्यमंत्री बदलने का कोई विचार नहीं- खरगे
दूसरी ओर, एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हाल ही में कहा था कि फिलहाल कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने का कोई विचार नहीं है। इस बीच, शुक्रवार रात जी परमेश्वर, वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद और मंत्री जमीर अहमद खान के बीच हुई डिनर मीटिंग ने भी हलचल बढ़ा दी है। परमेश्वर का नाम भी अक्सर दलित मुख्यमंत्री के तौर पर चर्चा में रहता है। हालांकि, उन्होंने कहा है कि डिनर पर केवल राष्ट्रीय राजनीति और चुनावी समीकरणों पर चर्चा हुई थी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन