{"_id":"69eca7806c45e2c7760186cf","slug":"karnataka-priyank-kharge-dismisses-karnataka-congress-leadership-change-rumors-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें: खरगे बोले-डीके का दिल्ली दौरा महज प्रशासनिक, मई क्रांति सिर्फ अफवाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें: खरगे बोले-डीके का दिल्ली दौरा महज प्रशासनिक, मई क्रांति सिर्फ अफवाह
Sat, 25 Apr 2026 05:07 PM IST
राकेश कुमार
आईएएनएस, बंगलूरू
आईएएनएस, बंगलूरू
Published by: राकेश कुमार
Updated Sat, 25 Apr 2026 05:07 PM IST
सार
कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने डीके शिवकुमार के दिल्ली दौरे को पूरी तरह प्रशासनिक बताया है। उन्होंने दावा किया है कि सूबे में नेतृत्व परिवर्तन की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी बड़े फैसले शीर्ष आलाकमान की ओर से ही लिए जाते हैं और विपक्षी अफवाहें बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार
- फोटो : ANI Photos
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में एक बार फिर नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज है। इस बीच उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के अचानक हुए दिल्ली दौरे को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है। हालांकि, अब कैबिनेट मंत्री प्रियांक खरगे ने सरकार और पार्टी का रुख स्पष्ट किया है। ग्रामीण विकास मंत्री प्रियांक खरगे ने उन तमाम अटकलों को खारिज कर दिया, जिनमें नेतृत्व परिवर्तन की बात कही जा रही थी।
मुलाकात पर विवाद का कोई आधार नहीं: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पुत्र प्रियांक खरगे ने उपमुख्यमंत्री शिवकुमार की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ हुई मुलाकात का पुरजोर बचाव किया। उन्होंने कहा कि एक उपमुख्यमंत्री का केंद्रीय मंत्री से मिलना पूरी तरह संवैधानिक और प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने पूछा, 'क्या एक उपमुख्यमंत्री को केंद्रीय मंत्रियों से मिलने का अधिकार नहीं है? वह बंगलूरू की लंबित विकास योजनाओं और राज्य के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने दिल्ली गए थे।' खरगे ने कहा कि जब आम कार्यकर्ता भी बड़े नेताओं से मुलाकात करते हैं, तो एक वरिष्ठ संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की मुलाकात को विवाद का रूप देना समझ से परे है।
यह भी पढ़ें: राघव चड्ढा का AAP पर हमला: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के हार की असल वजह बताई, केजरीवाल को दे डाली ये सलाह
विज्ञापन
भाजपा पर तीखा पलटवार
प्रियांक खरगे ने कहा कि भाजपा हर बात में विवाद ढूंढने की कोशिश करती है। उन्होंने एक काउंटर-सवाल करते हुए पूछा कि यदि कांग्रेस का कोई नेता आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात करता है, तो क्या भाजपा इसी तरह के सवाल खड़े करेगी? उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की नेतृत्व संबंधी अफवाहों को हवा देती है।
नेतृत्व पर कोई भ्रम नहीं, आलाकमान लेगा फैसला
राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर विराम लगाते हुए प्रियांक खरगे ने कहा कि कांग्रेस एक अनुशासित पार्टी है। उन्होंने कहा, 'पार्टी के भीतर किसी भी तरह का कोई भ्रम नहीं है। नेतृत्व से जुड़े सभी निर्णय राहुल गांधी और एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जैसे शीर्ष नेता ही लेते हैं। खरगे साहब के रहते इन फैसलों पर किसी और के हस्तक्षेप की गुंजाइश ही नहीं है।
उन्होंने 'मई क्रांति' या अप्रैल के अंत में होने वाले किसी बड़े राजनीतिक उलटफेर की अफवाहों पर चुटकी लेते हुए कहा, 'लोग 24 अप्रैल और 25 अप्रैल की भविष्यवाणियां कर रहे थे, वे तारीखें भी गुजर गईं। राज्य में कोई तथाकथित क्रांति नहीं होने वाली है, सरकार पूरी तरह स्थिर है।'

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन