फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Political drama throughout the day, Congress MLA's missing, BJP accused of horse trading

कर्नाटक: दिन भर चला राजनीतिक नाटक, कांग्रेस के विधायक हुए लापता, भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप

Wed, 16 May 2018 04:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Wed, 16 May 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
Karnataka Political drama throughout the day, Congress MLA's missing, BJP accused of horse trading
त्रिशंकु विधानसभा का जनादेश देकर राज्य की जनता ने भाजपा, कांग्रेस और जदएस को सियासी भंवर में फंसा दिया है। बुधवार को दिन भर इन पार्टियों के शीर्ष नेता इससे निकलने के लिए कसरत करते रहे। विधायक दल की बैठक में नेता चुने जाने से लेकर राज्यपाल से मुलाकात तक का सिलसिला चला। इस बीच, राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस और जदएस के विधायकों को खरीदने के लिए 100-100 करोड़ नकद और मंत्री पद जैसे प्रलोभन दिए जाने के समाचार भी तैरते रहे। पेश है पूरे दिन के घटनाक्रम पर एक नजर। 
विज्ञापन


कांग्रेस के विधायक गायब

सुबह सबसे पहले राज्य मुख्यालय में कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू हुई। सिद्धारमैया कहते रहे कि उनके सभी विधायक साथ हैं लेकिन सात माननीयों के लापता होने की बात सामने आई। कुस्टागी से चुनाव जीतने वाले अमरगौड़ा लिंगनगौड़ा पाटिल बयापुर ने खुलासा किया कि उनके पास भाजपा नेताओं का फोन आया था और पाला बदलने के लिए मंत्री पद का लालच दिया गया था।
विज्ञापन

 
सौ-सौ करोड़ का लालच

जदएस विधायक दल की बैठक दस बजे शुरू हुई जिसमें एचडी कुमारस्वामी को विधायक दल का नेता चुना गया। कहा जा रहा है कि इस बैठक में पार्टी के दो विधायक उपस्थित नहीं हुए। पार्टी ने आरोप लगाया कि उनके विधायकों को भाजपा नेताओं की ओर से 100-100 करोड़ रुपये का लालच दिया गया। इसके मद्देनजर विधायकों को कांग्रेस नेता केडी शिवकुमार के भाई केडी सुरेश के रिजॉर्ट ले जाने पर भी चर्चा हुई। कहा गया कि 102 कमरे बुक करा दिए गए हैं। इससे कयास लगाया गया कि जदएस के साथ कांग्रेस अपने विधायकों को भी वहीं रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

येदियुरप्पा चुने गए नेता

Karnataka Political drama throughout the day, Congress MLA's missing, BJP accused of horse trading
साढ़े दस बजे भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू हुई। इसमें बीएस येदियुरप्पा को विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक के बाद उनके नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात करने और सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने का आग्रह करने का फैसला किया गया।  

जनता हमारे साथ: जावड़ेकर

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि विधायकों की खरीद-फरोख्त करना हमारी संस्कृति नहीं है। कुछ लोग बेवजह तनाव पैदा कर सकते हैं लेकिन राज्य की जनता हमारे साथ है। पिछले दरवाजे से सत्ता पाने की कोशिश करने वाली कांग्रेस की चौतरफा आलोचना हो रही है।

एमएलए के लापता होने की खबर अफवाह

कांग्रेस नेता एमबी पाटिल ने कहा कि उनके विधायकों के लापता होने की खबरें बेबुनियाद हैं। हम सब एक साथ है। दरअसल, भाजपा के छह विधायक हमारे संपर्क में हैं। बता दें कि न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार कांग्रेस विधायक दल की बैठक में 78 में से 66 विधायक ही हाजिर हुए।

 

राज्यपाल से मिले येदियुरप्पा

Karnataka Political drama throughout the day, Congress MLA's missing, BJP accused of horse trading

लगभग 12 बजे भाजपा विधायक दल के नेता येदियुरप्पा राज्यपाल से मिलकर बाहर निकले और कहा कि उन्हें सरकार बनाने के लिए न्यौता मिलने की पूरी उम्मीद है। हमने राज्यपाल को समर्थन पत्र दिया और उन्होंने कहा कि वे जल्द से जल्द उचित निर्णय लेंगे। बताया जाता है कि कल सुबह साढ़े 11 बजे येदियुरप्पा सरकार का शपथ ग्रहण होगा, जिसमें पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल होंगे।

भाजपा से कोई रिश्ता नहीं

जदएस नेता कुमारस्वामी ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा को समर्थन नहीं देगी। जनता राज्य में भाजपा सरकार नहीं चाहती है। 2004 और 2005 में भाजपा के साथ जाने के मेरे फैसले के कारण मेरे पिता एचडी देवगौड़ा के दामन पर एक काला धब्बा लगा है। ईश्वर ने उन्हें इसे मिटाने का एक मौका दिया है। इसलिए वे कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे।

कुमारस्वामी के होटल में जावड़ेकर

मंगलवार को देर रात भाजपा नेता को कुमारस्वामी के होटल से निकलते देखा गया था। इसके बाद खबरें आईं कि भाजपा को समर्थन के बदले कुमारस्वामी को उप मुख्यमंत्री पद का प्रस्ताव दिया गया है। यही प्रस्ताव उनके भाई रेवन्ना को भी दिया गया, लेकिन दोनों ने इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed