फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कर्नाटक: दो और विधायकों का इस्तीफा, पुलिस ने शिवकुमार को जबरन बंगलूरू भेजा

Wed, 10 Jul 2019 09:52 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 10 Jul 2019 09:52 PM IST
खास बातें

  • संसद में उठा मामला, विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही प्रभावित।
  • कर्नाटक कांग्रेस के 10 बागी विधायक सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, स्पीकर के फैसले को चुनौती दी।
  • सुप्रीम कोर्ट में कल हो सकती है कर्नाटक मामले की सुनवाई।
  • मुंबई पहुंचे डीके शिवकुमार, मुंबई पुलिस ने होटल के बाहर रोका, 144 लागू।
  • होटल में ठहरे बागी विधायकों का भी मिलने से इनकार, लगे गो बैक के नारे।
  • कुमारस्वामी के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा का प्रदर्शन।
  • कर्नाटक में सरकार बचाने की जुगत जारी, गुलाम नबी आजाद और सिब्बल के साथ कुमारस्वामी सक्रिय।

विज्ञापन
Karnataka Political Crisis Live Updates, JDS and Congress MLA in Mumbai
हिरासत में डीके शिवकुमार - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

09:24 PM, 10-Jul-2019

भाजपा विश्वास मत परीक्षण को तैयार 

इस बीच, भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने कहा कि एक दर्जन से ज्यादा विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस-जेडी-एस सरकार पतन की ओर अग्रसर है। अगर राज्यपाल हमें विश्वास मत परीक्षण करने का निर्देश देते हैं तो हम तैयार हैं। गौड़ा ने कहा, नंबर हमारे पक्ष में हैं। हमारे पास 107 विधायक हैं।
08:24 PM, 10-Jul-2019

सिद्धारमैया का सुधाकर पर बयान

सिद्धारमैया ने कहा- सुधाकर भाजपा विधायक या नेता नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है, इसका ये मतलब नहीं है कि वह भाजपा विधायक हैं। जब तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं होता वह कांग्रेस के सदस्य रहेंगे। विधायक दल का नेता होने के नाते मैं उन्हें समझा रहा हूं। 
 

 


 
विज्ञापन
06:25 PM, 10-Jul-2019

शिवकुमार को पुलिस ने बंगलूरू भेजा

पुलिस ने कर्नाटक के मंत्री डी के शिवकुमार को जबरन मुंबई से बंगलूरू भेजा : मिलिंद देवड़ा 
 
05:22 PM, 10-Jul-2019

दो और विधायकों का इस्तीफा 

बंगलूरू- इस्तीफा देने वाले दो कांग्रेस विधायक के सुधाकर और एमटीबी नागराज राजभवन पहुंचे। 
 
कांग्रेस विधायक के सुधाकर। 


 
04:49 PM, 10-Jul-2019

स्पीकर बोले- किसी का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया

विधानसभा स्पीकर केआर रमेश कुमार ने कहा- मैंने किसी का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। मैं अचानक से ऐसा नहीं कर सकता। मैंने उन्हें 17 जुलाई तक का समय दिया है। मैं नियमों के तरह कार्रवाई करते हुए फैसला लूंगा। आज दो और विधायकों डॉ. के सुधाकर और एमटीबी नागराज ने इस्तीफा दिया है। जहां तक दूसरे विधायकों का सवाल है कानून अपना काम करेगा। 
 

 


 
04:22 PM, 10-Jul-2019

नेताओं को रेस्ट हाउस में रखा गया 

हिरासत में लिए गए डीके शिवकुमार, मिलिंद देवड़ा और कांग्रेस के अन्य नेताओं को कलीना यूनिवर्सिटी के रेस्ट हाउस में रखा गया है।  
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:48 PM, 10-Jul-2019

हिरासत में डीके शिवकुमार

बागी विधायकों से मिलने पर अड़े कर्नाटक सरकार के संकटमोचक डीके शिवकुमार को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वह भारी बारिश के बीच होटल के बाहर विधायकों से मिलने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन, बागी विधायकों ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया। 

वहीं, कर्नाटक राजभवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कल सुप्रीम कोर्ट में बागी विधायकों की याचिका पर कांग्रेस की तरफ से अभिषेक मनु सिंघवी वकील होंगे।
10:47 AM, 10-Jul-2019

सुप्रीम कोर्ट पहुंची कर्नाटक की सियासत

कर्नाटक में जारी राजनीतिक उठापठक पर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। बागी विधायकों की याचिका पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। विधानसभा से इस्तीफा दे चुके कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष पर अपने संवैधानिक कर्तव्य को छोड़ने और जानबूझकर उनके इस्तीफे की स्वीकृति में देरी का आरोप लगाया है। इधर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा विधानसभा के सामने विधायकों के साथ धरने पर बैठे हैं।

बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष ने नौ विधायकों का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। जिसका कारण उनका इस्तीफा कानूनन सही नहीं पाया जाना बताया गया है।
10:24 AM, 10-Jul-2019

रेनिसन्स होटल के बाहर डटे कर्नाटक सरकार के संकटमोचक

मुंबई पुलिस द्वारा बागी विधायकों से मिलने से रोके जाने के बाद कर्नाटक सरकार के मंत्री डीके शिवकुमार रेनिसन्स मुंबई कन्वेंशन सेंटर होटल के बाहर अपने समर्थकों के साथ डटे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में कुछ भी स्थायी नहीं है। कोई दोस्त और कोई दुश्मन नहीं हैं। कोई भी, किसी भी समय बदल सकता है। मैं विद्रोही विधायकों से संपर्क करने की कोशिश कर रहा हूं। उनका दिल अपने दोस्त से मिलने के लिए धड़क रहा है।

सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने भी पूर्व डेप्युटी सीएम आर अशोक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष केजी बोपैया को मुंबई भेजा है। भाजपा के ये दोनों नेता इन बागी विधायकों को लेकर बेंगलुरु आ रहे हैं। इस बीच रेनिसन्स मुंबई कन्वेंशन सेंटर होटल में हुई डीके शिवकुमार के कमरे की बुकिंग को भी होटल प्रशासन ने रद्द कर दिया है।
 

विधायकों की सुरक्षा में भारी पुलिस बल तैनात

विधायकों की अपील पर होटेल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जिस होटल में ये बागी विधायक ठहरे हुए हैं, वहां पर महाराष्ट्र राज्य रिजर्व पुलिस बल और दंगा निरोधक पुलिस तैनात की गई है। 
08:43 AM, 10-Jul-2019

रेनिसन्स मुंबई कन्वेंशन सेंटर होटल पहुंचे डीके शिवकुमार

डीके शिवकुमार ने रेनिसन्स मुंबई कन्वेंशन सेंटर होटल के बाहर मीडिया से बातचीत में कहा कि मैंने यहां एक कमरा बुक किया है। मेरे दोस्त यहां रह रहे हैं। यह एक छोटी सी समस्या है जिसके लिए हमें बातचीत करनी है। हम तुरंत अलगाव नहीं कर सकते हैं। उन्हें धमकी देने का कोई सवाल नहीं है, हम एक दूसरे से प्यार करते हैं और उनका सम्मान करते हैं।
 
वहीं मुंबई पुलिस ने कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार को रेनिसन्स मुंबई कन्वेंशन सेंटर होटल से दूर कर दिया है। क्योंकि बागी विधायकों ने पुलिस को पत्र लिखकर कहा था कि उन्हें कर्नाटक के मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार से खतरा है।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed