कर्नाटक: दो और विधायकों का इस्तीफा, पुलिस ने शिवकुमार को जबरन बंगलूरू भेजा
- संसद में उठा मामला, विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही प्रभावित।
- कर्नाटक कांग्रेस के 10 बागी विधायक सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, स्पीकर के फैसले को चुनौती दी।
- सुप्रीम कोर्ट में कल हो सकती है कर्नाटक मामले की सुनवाई।
- मुंबई पहुंचे डीके शिवकुमार, मुंबई पुलिस ने होटल के बाहर रोका, 144 लागू।
- होटल में ठहरे बागी विधायकों का भी मिलने से इनकार, लगे गो बैक के नारे।
- कुमारस्वामी के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा का प्रदर्शन।
- कर्नाटक में सरकार बचाने की जुगत जारी, गुलाम नबी आजाद और सिब्बल के साथ कुमारस्वामी सक्रिय।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
भाजपा विश्वास मत परीक्षण को तैयार
इस बीच, भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने कहा कि एक दर्जन से ज्यादा विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस-जेडी-एस सरकार पतन की ओर अग्रसर है। अगर राज्यपाल हमें विश्वास मत परीक्षण करने का निर्देश देते हैं तो हम तैयार हैं। गौड़ा ने कहा, नंबर हमारे पक्ष में हैं। हमारे पास 107 विधायक हैं।सिद्धारमैया का सुधाकर पर बयान
सिद्धारमैया ने कहा- सुधाकर भाजपा विधायक या नेता नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है, इसका ये मतलब नहीं है कि वह भाजपा विधायक हैं। जब तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं होता वह कांग्रेस के सदस्य रहेंगे। विधायक दल का नेता होने के नाते मैं उन्हें समझा रहा हूं।Siddaramaiah, Congress: Sudhakar is not a BJP MLA or BJP worker, just because he has resigned doesn't mean he is a BJP MLA. As long as his resignation is not accepted he continues to be the member of Congress party. As a CLP leader I was trying to convince him. pic.twitter.com/zKk4kBEN3y
— ANI (@ANI) July 10, 2019
Siddaramaiah, Congress: What made BJP people do rowdyism like that? BJP MLAs and workers are rowdies. I condemn it. It is quiet evident that BJP leaders, Amit Shah and Narendra Modi are behind all this. They are defecting and threatening our MLAs. https://t.co/U4Kpx4sRRL
— ANI (@ANI) July 10, 2019
शिवकुमार को पुलिस ने बंगलूरू भेजा
पुलिस ने कर्नाटक के मंत्री डी के शिवकुमार को जबरन मुंबई से बंगलूरू भेजा : मिलिंद देवड़ादो और विधायकों का इस्तीफा
बंगलूरू- इस्तीफा देने वाले दो कांग्रेस विधायक के सुधाकर और एमटीबी नागराज राजभवन पहुंचे।Bengaluru: Congress MLAs Dr K Sudhakar and MTB Nagaraj, who resigned earlier today, arrive at Raj Bhawan. #Karnataka pic.twitter.com/1zNG4XnbWZ
— ANI (@ANI) July 10, 2019
कांग्रेस विधायक के सुधाकर।
Bengaluru: Siddaramaiah meets Congress MLA Dr K Sudhakar, who tendered his resignation as MLA today. They met at Minister KG George's office in Vidhana Soudha. #Karnataka pic.twitter.com/1AzuBapasB
— ANI (@ANI) July 10, 2019
स्पीकर बोले- किसी का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया
विधानसभा स्पीकर केआर रमेश कुमार ने कहा- मैंने किसी का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। मैं अचानक से ऐसा नहीं कर सकता। मैंने उन्हें 17 जुलाई तक का समय दिया है। मैं नियमों के तरह कार्रवाई करते हुए फैसला लूंगा। आज दो और विधायकों डॉ. के सुधाकर और एमटीबी नागराज ने इस्तीफा दिया है। जहां तक दूसरे विधायकों का सवाल है कानून अपना काम करेगा।Karnataka Assembly Speaker KR Ramesh Kumar: I have not accepted any resignation, I can't do it overnight like that. I have given them time on 17th. I'll go through the procedure and take a decision. #Karnataka pic.twitter.com/dsU1lhFmJ6
— ANI (@ANI) July 10, 2019
Karnataka Assembly Speaker KR Ramesh Kumar: Today 2 more MLAs have resigned, Dr K Sudhakar and Mr MTB Nagaraj. As in the case of other MLAs, law will take its own course. The law cannot deviate from person to person, it is uniform for one and all. #Karnataka pic.twitter.com/2g57vnDcEK
— ANI (@ANI) July 10, 2019
नेताओं को रेस्ट हाउस में रखा गया
हिरासत में लिए गए डीके शिवकुमार, मिलिंद देवड़ा और कांग्रेस के अन्य नेताओं को कलीना यूनिवर्सिटी के रेस्ट हाउस में रखा गया है।Mumbai: #Karnataka Minister DK Shivakumar, Milind Deora & other Congress leaders who were detained, have been kept at Kalina University rest house. They were sitting outside Renaissance - Mumbai Convention Centre Hotel when they were detained by police. pic.twitter.com/K2EgyB3O6f
— ANI (@ANI) July 10, 2019
हिरासत में डीके शिवकुमार
बागी विधायकों से मिलने पर अड़े कर्नाटक सरकार के संकटमोचक डीके शिवकुमार को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वह भारी बारिश के बीच होटल के बाहर विधायकों से मिलने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन, बागी विधायकों ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया।वहीं, कर्नाटक राजभवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कल सुप्रीम कोर्ट में बागी विधायकों की याचिका पर कांग्रेस की तरफ से अभिषेक मनु सिंघवी वकील होंगे।
सुप्रीम कोर्ट पहुंची कर्नाटक की सियासत
कर्नाटक में जारी राजनीतिक उठापठक पर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। बागी विधायकों की याचिका पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। विधानसभा से इस्तीफा दे चुके कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष पर अपने संवैधानिक कर्तव्य को छोड़ने और जानबूझकर उनके इस्तीफे की स्वीकृति में देरी का आरोप लगाया है। इधर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा विधानसभा के सामने विधायकों के साथ धरने पर बैठे हैं।बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष ने नौ विधायकों का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। जिसका कारण उनका इस्तीफा कानूनन सही नहीं पाया जाना बताया गया है।
रेनिसन्स होटल के बाहर डटे कर्नाटक सरकार के संकटमोचक
मुंबई पुलिस द्वारा बागी विधायकों से मिलने से रोके जाने के बाद कर्नाटक सरकार के मंत्री डीके शिवकुमार रेनिसन्स मुंबई कन्वेंशन सेंटर होटल के बाहर अपने समर्थकों के साथ डटे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में कुछ भी स्थायी नहीं है। कोई दोस्त और कोई दुश्मन नहीं हैं। कोई भी, किसी भी समय बदल सकता है। मैं विद्रोही विधायकों से संपर्क करने की कोशिश कर रहा हूं। उनका दिल अपने दोस्त से मिलने के लिए धड़क रहा है।सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने भी पूर्व डेप्युटी सीएम आर अशोक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष केजी बोपैया को मुंबई भेजा है। भाजपा के ये दोनों नेता इन बागी विधायकों को लेकर बेंगलुरु आ रहे हैं। इस बीच रेनिसन्स मुंबई कन्वेंशन सेंटर होटल में हुई डीके शिवकुमार के कमरे की बुकिंग को भी होटल प्रशासन ने रद्द कर दिया है।
विधायकों की सुरक्षा में भारी पुलिस बल तैनात
विधायकों की अपील पर होटेल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जिस होटल में ये बागी विधायक ठहरे हुए हैं, वहां पर महाराष्ट्र राज्य रिजर्व पुलिस बल और दंगा निरोधक पुलिस तैनात की गई है।रेनिसन्स मुंबई कन्वेंशन सेंटर होटल पहुंचे डीके शिवकुमार
डीके शिवकुमार ने रेनिसन्स मुंबई कन्वेंशन सेंटर होटल के बाहर मीडिया से बातचीत में कहा कि मैंने यहां एक कमरा बुक किया है। मेरे दोस्त यहां रह रहे हैं। यह एक छोटी सी समस्या है जिसके लिए हमें बातचीत करनी है। हम तुरंत अलगाव नहीं कर सकते हैं। उन्हें धमकी देने का कोई सवाल नहीं है, हम एक दूसरे से प्यार करते हैं और उनका सम्मान करते हैं।DK Shivakumar,outside Renaissance Mumbai Convention Centre Hotel: I've booked a room here. My friends are staying here.There has been a small problem, we've to hold negotiations.We can't go for a divorce immediately. There is no question of threatening, we love&respect each other pic.twitter.com/RRcazlhbRq
— ANI (@ANI) July 10, 2019
वहीं मुंबई पुलिस ने कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार को रेनिसन्स मुंबई कन्वेंशन सेंटर होटल से दूर कर दिया है। क्योंकि बागी विधायकों ने पुलिस को पत्र लिखकर कहा था कि उन्हें कर्नाटक के मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार से खतरा है।
Police escorts Karnataka Minister DK Shivakumar away from the gates of Renaissance - Mumbai Convention Centre Hotel where 10 rebel Congress-JD(S) MLAs are staying. The MLAs had written to Police stating"We've heard CM&DK Shivakumar are going to storm the hotel,we feel threatened" pic.twitter.com/KCPmJzZjPH
— ANI (@ANI) July 10, 2019