{"_id":"631e49c95536d635df22ea1c","slug":"karnataka-police-arrest-mantri-developers-md-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka News: धोखाधड़ी मामले में मंत्री डेवलपर्स के एमडी और बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka News: धोखाधड़ी मामले में मंत्री डेवलपर्स के एमडी और बेटा गिरफ्तार
Mon, 12 Sep 2022 07:44 PM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बेंगलुरु।
एजेंसी, बेंगलुरु।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 12 Sep 2022 07:44 PM IST
सार
सूत्रों का कहना है कि कंपनी पर लोगों को फ्लैट देने का वादा करने, बड़ी मात्रा में पैसा लेना और निवेशकों से धोखा करने का आरोप है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक पुलिस के अपराधी जांच विभाग (सीआईडी) ने फ्लैट का वादा कर लोगों से धोखाधड़ी करने के एक मामले में मंत्री डेवलपर्स के चेयरमैन व एमडी सुशील पी मंत्री और उनके बेटे प्रतीक को गिरफ्तार किया है। मंत्री डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड बंगलूरू स्थित एक प्रॉपर्टी डेवलपमेंट कंपनी है।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पिता-पुत्र को शुक्रवार रात में गिरफ्तार किया गया था। इन्हें शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां उन्हें 12 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सूत्रों का कहना है कि कंपनी पर लोगों को फ्लैट देने का वादा करने, बड़ी मात्रा में पैसा लेना और निवेशकों से धोखा करने का आरोप है।
विज्ञापन
कंपनी के खिलाफ कुब्बन पार्क और सुब्रमण्यपुरा पुलिस थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले की जांच सीआईडी कर रही है। हाल ही में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने भी सुशील मंत्री को गिरफ्तार किया था। अभी वह जमानत पर थे।
विज्ञापन
भड़काऊ गाना बजाने पर मामला दर्ज
कर्नाटक में पुलिस ने 10 सितंबर की मध्यरात्रि के बाद गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान महेबस मस्जिद के सामने भड़काऊ गाना बजाने पर गणेश मंडली के आयोजकों, डीजे मालिक और अन्य के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है। आरोपी पर धारा 295A के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामला कलबुर्गी का बताया जा रहा है।