फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: PM Modi To kick campaigning from today, will attend 22 rallies in six days

Karnataka: PM मोदी का प्रचार अभियान शुरू, छह दिन में होंगी 22 रैलियां, कर्नाटक चुनाव पर कितना पड़ेगा असर?

Sat, 29 Apr 2023 11:32 AM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 29 Apr 2023 11:32 AM IST
विज्ञापन
सार
कर्नाटक चुनाव में भाजपा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित शीर्ष नेता प्रचार कर रहे हैं। अब इस चुनाव में PM मोदी की भी एंट्री हो गई है। PM करीब 22 रैलियां करेंगे।
loader
Karnataka: PM Modi To kick campaigning from today, will attend 22 rallies in six days
PM मोदी - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

कर्नाटक चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तूफानी चुनाव प्रचार शनिवार से शुरू हो गया। सात मई तक प्रधानमंत्री कर्नाटक में 22 जनसभाएं और रोड शो करेंगे। इस दौरान कुल छह दिन प्रधानमंत्री के कर्नाटक में चुनावी कार्यक्रम हैं। प्रचार अभियान की शुरुआत शनिवार को हुमनाबाद में रैली से हुई।  


कर्नाटक में पीएम मोदी का चुनावी कार्यक्रम क्या है? वह किन-किन स्थानों पर रैलियां करेंगे? पिछली बार प्रधानमंत्री ने कितनी रैलियां की थीं? इन रैलियों से भाजपा को कितनी सफलता मिली थी? आइये जानते हैं...


कर्नाटक चुनाव में पार्टी के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित शीर्ष नेता आक्रामक प्रचार कर रहे हैं। अब इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी एंट्री हो गई है। भाजपा के सबसे बड़े स्टार प्रचारक करीब 22 रैलियां करेंगे।

पीएम मोदी पहुंचे बेंगलुरु
पीएम मोदी पहुंचे बेंगलुरु - फोटो : ANI
कर्नाटक में पीएम मोदी का चुनावी कार्यक्रम क्या है? 
कर्नाटक चुनाव में पार्टी के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित शीर्ष नेता आक्रामक प्रचार कर रहे हैं। अब इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी एंट्री हो गई। भाजपा के सबसे बड़े स्टार प्रचारक करीब 22 रैलियां करेंगे।

Karnataka PM Modi
Karnataka PM Modi - फोटो : SOCIAL MEDIA
पीएम किन-किन स्थानों पर प्रचार करेंगे?
प्रधानमंत्री मोदी अपने प्रचार अभियान के तहत शनिवार को मोदी हुमनाबाद, विजयपुर, कुदाची और बेंगलुरू उत्तर में रैलियों को संबोधित करेंगे। अगले दिन 30 अप्रैल को मोदी कोलार, चन्नापाटन और बेलूर में रैलियां करेंगे।

दो मई को उनका चित्रदुर्ग, विजयनगर, सिंधनूर और कलबुर्गी में जनसभाएं करने का कार्यक्रम है। तीन मई को मूडबिदरी, करवार और कित्तूर में जनसभाएं होनी हैं। जानकारी के मुताबिक छह मई को पीएम मोदी चित्तपुर, नंजनगुड, तुमकुरु ग्रामीण, बेंगलुरु दक्षिण में होंगे। 

चुनाव प्रचार अभियान की समाप्ति से एक दिन पहले यानी सात मई को पीएम चार रैलियों को संबोधित करेंगे। ये रैलियां बादामी, हावेरी, शिमोग्गा ग्रामीण और बेंगलुरु सेंट्रल में होंगी।

PM Modi Karnataka Rally
PM Modi Karnataka Rally
पिछली बार प्रधानमंत्री ने कितनी रैलियां की थीं? 
चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री मोदी भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा होते हैं। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री ने राज्यभर में 21 रैलियों की थीं। भाजपा ने शुरुआत में पीएम के लिए 15 रैलियों की योजना बनाई थी, लेकिन अंतिम समय में अपनी योजना बदल दी और घोषणा की थी कि मोदी पूरे कर्नाटक में 21 रैलियों को संबोधित करेंगे। मोदी ने न केवल 21 रैलियों को संबोधित किया, बल्कि भाजपा के पक्ष में माहौल खड़ा किया था।

इन स्थानों में पीएम मोदी ने रैलियां की थीं: रायचुर, बेल्लारी, बेलगावी, चामराजनगर, उडुपी, चिकमंगलूर, बंगारपेट, विजयपुर, कोप्पल, जामखंडी, गुलबर्गा, कलबुर्गी, हुबली, शिमोग्गा, तुमकुर, मंगलुरु, बेंगलुरु, चित्रदुर्ग, गादग, बागलकोट।

भाजपा
भाजपा - फोटो : PTI
इन रैलियों से भाजपा को कितनी सफलता मिली थी?
पिछले चुनाव में भी मोदी भाजपा के लिए एक बड़े स्ट्राइकर के रूप में साबित हुए थे। भाजपा ने तटीय कर्नाटक और बंबई कर्नाटक में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए अधिकतम 104 सीटें जीतीं। इसने मध्य कर्नाटक में ठीक-ढाक प्रदर्शन किया, जबकि 2013 के विधानसभा चुनाव की तुलना में हैदराबाद कर्नाटक में अपने प्रदर्शन को बेहतर किया था।

बीजेपी
बीजेपी - फोटो : Getty
ऐसा था भाजपा का क्षेत्रवार प्रदर्शन 
तटीय कर्नाटक: 2013 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में, भाजपा ने तटीय कर्नाटक में उत्तर कन्नड़, उडुपी और दक्षिण कन्नड़ के तीन जिलों वाली 19 सीटों में से केवल तीन सीटें जीती थीं। पीएम मोदी ने इस क्षेत्र में उडुपी में और दक्षिण कन्नड़ में मंगलुरु में दो रैलियों को संबोधित किया। पिछले चुनाव में क्षेत्र की 19 में से 16 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की। उडुपी में पीएम मोदी का स्ट्राइक रेट 100 फीसदी रहा। जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की।  

दक्षिण कन्नड़ा जिले में भाजपा ने आठ में से सात सीटों पर जीत हासिल की। दिलचस्प बात यह है कि पार्टी मेंगलुरु सीट हार गई, जहां पीएम मोदी का दौरा हुआ था। भाजपा ने उत्तर कन्नड़ जिले की छह विधानसभा सीटों में से चार पर जीत हासिल की, जहां पीएम मोदी का चुनावी कार्यक्रम नहीं था। अन्य दो सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी।  

बॉम्बे कर्नाटक: पीएम मोदी ने बॉम्बे कर्नाटक क्षेत्र में छह रैलियों को संबोधित किया था, जिसमें छह जिलों में कुल 50 सीटें हैं।  उन्होंने बेलगावी, विजयपुर, गादग और धारवाड़ जिलों में एक-एक रैली की और बागलकोट में दो जनसभाएं की थीं। 

मोदी ने हावेरी में चुनावी रैली नहीं की थी। बेलागवी की 18 सीटों में से बीजेपी ने 10 सीटें जीती थीं। बीजापुर जिले के विजयपुरा में, भाजपा ने आठ सीटों में से तीन में जीत हासिल की थी। गादग में, भाजपा ने चार में से तीन सीटों पर जीत हासिल की, जबकि बागलकोट में पार्टी ने सात में से पांच सीटें जीतीं। धारवाड़ जिले में भाजपा ने सात में से पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी। पीएम मोदी ने बॉम्बे कर्नाटक के छह में से पांच जिलों को कवर किया था। इन जिलों में 44 सीटें हैं जिनमें से बीजेपी ने 26 पर जीत हासिल की थी। 

मध्य कर्नाटक: मध्य कर्नाटक में, पीएम मोदी ने शिमोग्गा और चित्रदुर्ग जिलों में चुनावी रैलियां की थीं। इन दोनों जिलों में उनका स्ट्राइक रेट जबरदस्त था। इन दोनों जिलों में बीजेपी को सिर्फ एक सीट का नुकसान हुआ जिसमें 12 विधानसभा सीट शामिल हैं।

बीएस येदियुरप्पा के गृह जिले में शिमोग्गा में, भाजपा ने सभी छह विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। चित्रदुर्ग में, भाजपा को छह विधानसभा क्षेत्रों में से पांच पर जीत हासिल हुई थी।

हैदराबाद कर्नाटक: हैदराबाद कर्नाटक एक ऐसा क्षेत्र है जहां भाजपा ने 2018 कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन में काफी सुधार किया था, लेकिन फिर भी सीटों के मामले में कांग्रेस से पीछे रही। पीएम मोदी ने हैदराबाद कर्नाटक में पांच चुनावी रैलियां की थी। एक-एक रैली रायचूर, बल्लारी और कोप्पल में जबकि कलबुर्गी जिले में दो रैलियां हुई थीं।

भाजपा ने रायचूर में सात में से दो सीटें, बेल्लारी में नौ में से तीन, कोप्पल में पांच में से तीन सीटें और कलबुरगी में नौ में से चार सीटें कब्जाई थीं। हैदराबाद कर्नाटक के जिन पांच जिलों में पीएम मोदी ने प्रचार किया था वहां बीजेपी ने 30 में से 12 सीटों पर जीत हासिल की थी। 

ओल्ड मैसूर और बैंगलोर: पीएम मोदी ने ओल्ड मैसूर और बैंगलोर क्षेत्रों में चार चुनावी रैलियों (दो कोलार जिले में और एक तुमकुर और चामराजनगर में) को संबोधित किया था। मोदी के प्रचार अभियान में शामिल रहे तीन जिलों में 21 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से बीजेपी को सिर्फ पांच पर जीत मिली थी।

कोलार में, पीएम मोदी द्वारा जिले में दो बार चुनावी रैलियां करने के बावजूद बीजेपी एक भी सीट जीतने में नाकाम रही। तुमकुर में, भाजपा ने 11 विधानसभा क्षेत्रों में से चार और चामराजनगर जिले की चार सीटों में से केवल एक पर जीत हासिल की थी। पीएम मोदी ने बैंगलोर क्षेत्र में एक रैली की थी। ग्रेटर बेंगलुरु क्षेत्र के सभी पांच जिलों में भाजपा ने 32 में से 11 सीटें जीती थीं।

कुल मिलाकर, अपने चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने 164 सीटों को कवर किया था। इनमें से 80 पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed