फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka pm modi said dream of every citizen of karnataka is my dream seeks support

Karnataka: 'हर कर्नाटक वासी का सपना, मेरा सपना', पीएम मोदी बोले- हमें कोई नहीं रोक सकता

Tue, 09 May 2023 12:31 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 09 May 2023 12:31 PM IST
सार

प्रधानमंत्री ने कहा कि 'मैं कर्नाटक को नंबर एक बनाने के लिए आपका आशीर्वाद चाहता हूं।' पीएम ने कहा कि 'मेरी अपील कर्नाटक के उज्जवल भविष्य के लिए है।'

विज्ञापन
Karnataka pm modi said dream of every citizen of karnataka is my dream seeks support
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को वोट डाले जाएंगे, उससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री ने लोगों से समर्थन की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा बीते दिनों उन्हें राज्य की जनता ने जो प्यार दिया, वह अतुलनीय है। इससे कर्नाटक को सभी सेक्टर में नंबर एक बनाने का उनका संकल्प मजबूत हुआ है। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने की ये अपील
पीएम मोदी ने कहा कि 'हर कर्नाटक वासी का सपना, मेरा सपना है। आपका संकल्प, मेरा संकल्प है। जब हम साथ आते हैं और अपने लक्ष्य तय करते हैं तो दुनिया में कोई ताकत हमें नहीं रोक सकती।' प्रधानमंत्री ने कहा कि 'मैं कर्नाटक को नंबर एक बनाने के लिए आपका आशीर्वाद चाहता हूं।' पीएम ने कहा कि 'मेरी अपील कर्नाटक के उज्जवल भविष्य के लिए है। यह आपके परिवार, विशेष रूप से युवा पीढ़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए है।' बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में कई दिनों तक ताबड़तोड़ प्रचार किया। प्रधानमंत्री ने कर्नाटक में 19 जनसभाएं और छह रोड शो किए। 
विज्ञापन


कांग्रेस पर बोला हमला
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने अपने एक भाषण में कर्नाटक को संप्रभु  बता दिया था। जिस पर भाजपा और पीएम मोदी ने तगड़ा पलटवार किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का शाही परिवार कर्नाटक आया और कहा कि वे कर्नाटक की संप्रभुता की रक्षा करना चाहते हैं। कांग्रेस जो कह रही है, उसका मतलब यह है कि कांग्रेस का मानना है कि कर्नाटक भारत से अलग है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब भारत के हितों के खिलाफ काम करने की बात आती है तो कांग्रेस का शाही परिवार सबसे आगे होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed