फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka pm modi rally in shivmogga target congress on religion corruption bajrang dal

Karnataka Polls: पीएम बोले- कांग्रेस ने आस्था के हर प्रतीक को बेहाल छोड़ा, ये नौजवानों का भविष्य नहीं बना सकते

Sun, 07 May 2023 05:39 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 07 May 2023 05:39 PM IST
सार

प्रधानमंत्री ने कहा कि 'क्या 85 प्रतिशत कमीशन खाने वाली कांग्रेस कर्नाटक के नौजवानों का भविष्य बना सकती है? उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण के आरोप लगाए।' 

विज्ञापन
Karnataka pm modi rally in shivmogga target congress on religion corruption bajrang dal
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कर्नाटक के शिवमोगा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस को जमकर धोया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ने अपना झूठ फैलाने के लिए एक इकोसिस्टम बनाया है, वो पिछले काफी समय से कर्नाटक में एक गुब्बारा फुला रहा था। इस गुब्बारे पर एक से बढ़कर एक झूठी बातें लिखी हुईं थी लेकिन कर्नाटक की जनता सब जानती है। 

विज्ञापन


किसानों का रखा ध्यान
प्रधानमंत्री ने कहा कि '2014 से पहले सुपारी पर न्यूनतम आयात मूल्य 100 रुपए प्रति किलो था, जिसे हमने बढ़ाकर 350 रुपए प्रति किलो कर दिया है। किसानों के लिए किए गए कामों को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि बड़े-बड़े संकट के बावजूद हमने देश में फर्टिलाइजर की कमी नहीं होने दी। रूस- यूक्रेन युद्ध के चलते फर्टिलाइजर की कीमतें बढ़ीं लेकिन उनकी सरकार ने इसका बोझ किसानों पर नहीं पड़ने दिया।' 
विज्ञापन


भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा
प्रधानमंत्री ने कहा कि 'कांग्रेस की सरकारों के दौरान हमारा कृषि निर्यात बहुत सीमित था लेकिन आज भारत का कृषि निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। पीएम ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में बेटियों की शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को पीछे धकेल दिया गया लेकिन भाजपा ने इसके खिलाफ अभियान चलाया और आज ज्यादा से ज्यादा बेटियां स्कूल जा रही हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


 



कांग्रेस, भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है। इस पर पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 'क्या 85 प्रतिशत कमीशन खाने वाली कांग्रेस कर्नाटक के नौजवानों का भविष्य बना सकती है? उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण के आरोप लगाए।' 

'आस्था के प्रतीकों को बेहाल छोड़ा'
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर सफेद झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस ने अगले पांच सालों में 10 लाख नौकरियां निजी सेक्टर में देने का वादा किया है जो कि सफेद झूठ है। भाजपा सरकार ने कर्नाटक में  निवेश बढ़ाने के लिए जो कदम उठाए हैं, उन्हें कांग्रेस खत्म करना चाहती है। आस्था के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए पीएम ने कहा कि भाजपा पुरातन संस्कृति, विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए काम कर रही है लेकिन कांग्रेस इसमें भी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। कांग्रेस ने हमारी आस्था, आध्यात्म के हर प्रतीक को या तो बेहाल छोड़ा या विवादों में रहने दिया।' 

हक्की पिक्की जनजाति के सदस्यों के साथ बातचीत की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवमोगा में हक्की पिक्की जनजाति के सदस्यों के साथ बातचीत की, जिन्हें ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान से सुरक्षित निकाला गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed