{"_id":"6ac431d70007a729b40a6153","slug":"karnataka-plans-ai-education-from-class-6-in-government-schools-941-students-to-visit-farmers-fields-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठी कक्षा से बच्चों को सिखाया जाएगा एआई: खेतों में भी जाएंगे छात्र; कर्नाटक सरकार की क्या है तैयारी?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
छठी कक्षा से बच्चों को सिखाया जाएगा एआई: खेतों में भी जाएंगे छात्र; कर्नाटक सरकार की क्या है तैयारी?
Tue, 06 Oct 2026 04:55 AM IST
निर्मल कांत
एजेंसी, बंगलूरू।
एजेंसी, बंगलूरू।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 06 Oct 2026 04:55 AM IST
सार
कर्नाटक के सरकारी स्कूलों में अब छठी कक्षा से ही एआई की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी है। साथ ही 941 छात्रों को किसानों के खेतों में ले जाकर खेती का अनुभव देने की योजना है। आखिर स्कूलों में पढ़ाई का यह नया तरीका कैसे लागू होगा? पढ़िए इस रिपोर्ट में।
विज्ञापन
कर्नाटक में अब छठी कक्षा से एआई की पढ़ाई की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
कर्नाटक के सरकारी स्कूलों में अब छठी कक्षा से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की पढ़ाई शुरू कराने की तैयारी है। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने अधिकारियों को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और निजी कंपनियों के सहयोग से मौजूदा एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम को कक्षा 9 से की बजाय कक्षा 6 तक ले जाने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए हैं।
सरकारी स्कूलों में फिलहाल कक्षा 9 के छात्रों को एआई की ट्रेनिंग दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने 100 दिन के कार्यक्रमों और प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा बैठक में इस पर व्यापक योजना तैयार करने को कहा। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, गूगल ने स्कूलों में एआई प्रशिक्षण देने में रुचि दिखाई है। अधिकारियों को तेलंगाना में चलाए जा रहे एआई कार्यक्रमों का अध्ययन करने को भी कहा गया है।
ये भी पढ़ें: अस्थमा का इनहेलर अब पर्यावरण को भी बचाएगा: 90% तक घटेगा कार्बन उत्सर्जन; कैसे काम करेगा?
विज्ञापन
941 छात्र प्रगतिशील किसानों के खेत देखेंगे
स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री ने शहरी स्कूलों से कक्षा 9 और 11 के 941 छात्रों को प्रगतिशील किसानों के खेतों का दौरा कराने के निर्देश दिए। छात्रों के गांवों में रात रुकने के लिए सामुदायिक भवन और छात्रावास जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया है।
निजी स्कूलों में भी इस कार्यक्रम को लागू करने का निर्देश दिया गया है। इसे दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। राज्य में 1,000 कर्नाटक पब्लिक स्कूल (केपीएस) विकसित किए जा रहे हैं। इनके शिलान्यास की तैयारियां 14 नवंबर तक पूरी करने को कहा गया है। सरकार सीएसआर के जरिये 100 केपीएस विकसित करने पर काम कर रही है।