फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka: 'No restrictions of any kind right now', Dinesh Gundu Rao said about the new sub-variant of Covid

Karnataka: 'अभी किसी प्रतिबंध की तैयारी नहीं', कोरोना के नए सब-वैरिएंट पर बोले कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री

Sun, 17 Dec 2023 08:32 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 17 Dec 2023 08:32 PM IST
सार

कर्नाटक के पड़ोसी राज्य केरल में कोरोना का सब वेरिएंट जेएन1 का एक मामला सामने आया है। इसी बीच, कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में किसी भी तरह की अभी प्रतिबंध की आवश्यकता नहीं है। 

विज्ञापन
karnataka: 'No restrictions of any kind right now', Dinesh Gundu Rao said about the new sub-variant of Covid
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना का सब वेरिएंट जेएन1 का एक मामला केरल में सामने आया है। इसी बीच, कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने सीमा पर आवाजाही को प्रतिबंधित करने की आवश्यकता से इनकार किया है। हालांकि सरकार ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। केरल में बढ़ते कोविड मामलों के जवाब कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा कि वर्तमान स्थितियों को देखकर लगता है कि फिलहाल हमें घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा भी नहीं कि हम इसे हल्के में लें, हमें सावधानियां बरतनी होगी। 
विज्ञापन


किसी भी तरह के प्रतिबंध की आवश्यकता नहीं- दिनेश गुंडू
सीमावर्ती क्षेत्रों में जांच कराने और आवाजाही को प्रतिबंधित करने की मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि अभी ऐसी कोई स्थिति आई है। अभी किसी भी तरह के प्रतिबंध की कोई आवश्यकता नहीं है। वहीं कर्नाटक में कोविड के मामलों के मद्देनजर तैयारियों के संबंध में उन्होंने कहा कि राज्य में आईसीयू बेड और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता बढ़ा दी गई है। हमने इसको लेकर एक मॉक ड्रिल भी की है। हर स्थिति से निपटने के लिए हमने सब कुछ तैयारी कर ली है। 
विज्ञापन


जांच पर पूरा ध्यान- दिनेश गुंडू राव
वर्तमान में कर्नाटक में 58 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 11 अस्पताल में भर्ती हैं। हालाकिं एक की कोविड से मौत भी हुई है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। अब तक पिछले तीन महीनों के रिकॉर्ड के मुताबिक, सिर्फ एक व्यक्ति की ही मौत हुई है, हालांकि उसे अन्य गंभीर बीमारियां भी थी। आरटी-पीसीआर किट की आवश्यकता पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमें एहतियाती कदम उठा रहे हैं। हमारे पास स्टॉक में कुछ हैं, लेकिन हमें और अधिक की आवश्यकता होगी। हमने सभी अस्पतालों को परीक्षण बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। बता दें जेएन1 का पहला मामला सितंबर माह में अमेरिका में मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed