फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: Night curfew implemented in Bangalore till August 16, decision taken due to increase in new cases of corona

कर्नाटक: बंगलूरू में 16 अगस्त तक नाइट कर्फ्यू लागू, कोरोना के नए मामले बढ़ने के कारण लिया फैसला

Wed, 04 Aug 2021 10:40 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 04 Aug 2021 10:40 PM IST
सार

कर्नाटक में फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। इसे देखते हुए बंगलूरू में फिर रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है। 
 

विज्ञापन
Karnataka: Night curfew implemented in Bangalore till August 16, decision taken due to increase in new cases of corona
symbolic image - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगलूरू में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं। शहर में बुधवार से 16 अगस्त तक फिर नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। यह रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक लागू रहेगा। समाचार एजेंसी एएनआई ने यह खबर दी है। 

विज्ञापन


बंगलुरू पुलिस ने बुधवार को शहर में कोविड-19 पाबंदियों के तहत नाइट कर्फ्यू व धारा 144 जैसे कदम उठाए, ताकि बढ़ते संक्रमण पर काबू किया जा सके। पड़ोसी राज्य केरल में नए मामलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी से कर्नाटक में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसके अलावा डेल्टा वैरिएंट के कारण भी कर्नाटक में मामले बढ़ रहे हैं। धारा 144 के तहत चार से ज्यादा लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदी रहेगी।  
विज्ञापन


इससे पहले कर्नाटक सरकार ने सभी जिलों के आयुक्तों व उपायुक्तों को अपने जिलों में कोरोना के हालात की समीक्षा करते हुए जरूरत पड़ने पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी करने की इजाजत दे दी थी। इसके बाद बंगलूरू के पुलिस कमिश्नर ने यह फैसला किया। राज्य सरकार ने कहा था कि राज्य में कोविड की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और यह देखा गया है कि सीमावर्ती राज्यों के साथ-साथ राज्य में कुछ स्थानों पर नए मामलों की संख्या में वृद्धि हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगलूरू शहर के कई अपार्टमेंट्स को कंटेनमेंट जोन में बदल दिया गया क्योंकि कोविड के नए मामले सामने आए हैं। वसंत नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ सैयद परवेज इस्माइल एएनआई से चर्चा में कहा कि विदेश यात्रा करने और यात्रा की जानकारी छिपाने के कारण हालत बिगड़ रही है। इसी कारण अपार्टमेंट्स कंटेनमेंट जोन में तब्दील हो जाते हैं। 


108 माइक्रो कंटेनमेंट जोन 
दो अगस्त तक, वृहद बंगलूरू महानगर पालिक (बीबीएमपी) के तहत शहर में 108 सक्रिय माइक्रो कंटेनमेंट क्षेत्र थे, जबकि एक जुलाई को ये 44 थे। इनमें बढ़ोतरी से साबित होता है कि जुलाई में इनकी संख्या सबसे ज्यादा संख्या बढ़ी। कर्नाटक में जुलाई के अंतिम सप्ताह में कोविड के मामलों में तेजी से वृद्धि होने लगी। इससे पहले 31 जुलाई को राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कोविड दिशानिर्देशों को 16 अगस्त तक बढ़ा दिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed