{"_id":"63663ab920a04e76cf1584ce","slug":"karnataka-nia-raids-underway-at-the-residence-of-sdpi-leader-ismail-nalband-in-hubballi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Action: हुबली में SDPI नेता आवास पर NIA की छापेमारी, केरल में बाइक चलाते वक्त नहाते हुए युवकों पर शिकंजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Action: हुबली में SDPI नेता आवास पर NIA की छापेमारी, केरल में बाइक चलाते वक्त नहाते हुए युवकों पर शिकंजा
Sat, 05 Nov 2022 08:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुबली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुबली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 05 Nov 2022 08:51 PM IST
विज्ञापन
NIA
- फोटो : ANI
कर्नाटक के हुबली में एसडीपीआई नेता इस्माइल नलबंद के आवास पर एनआईए ने छापा मारा है। कार्रवाई अभी जारी है। इस बीच केरल पुलिस ने कहा है कि उसने जेल में बंद टीएस सैनुद्दीन के परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जो प्रतिबंधित संगठन पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) के इडुक्की जिले के पूर्व अध्यक्ष थे। परिवार ने जेल में कुरान में छिपाकर एक सिम कार्ड पहुंचाने की कोशिश की। पुलिस ने कहा कि घटना कथित तौर पर 1 नवंबर को हुई थी। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी, बेटे मोहम्मद यासीन और सैनुद्दीन के भाई के खिलाफ जेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
11 राज्यों में एनआईए ने की थी छापेमारी
पुलिस ने पीटीआई को बताया कि निरीक्षण करने पर अधिकारियों को उनके परिवार द्वारा उन्हें दिए गए कुरान के अंदर एक सिम कार्ड मिला। हमने जांच शुरू कर दी है। इसकी शिकायत जेल अधीक्षक ने की थी। सितंबर में 11 राज्यों में एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) के नेतृत्व में एक साथ छापे मारे गए और देश में आतंकवाद का समर्थन करने के लिए पीएफआई के 106 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
केरल: बाइक चलाते वक्त नहाते हुए युवकों का वीडियो वायरल
एक वायरल वीडियो में बाइक पर सवार होकर नहाते हुए नजर आ रहे दो युवकों को पुलिस ने विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में ले लिया है। वीडियो में भरनिकावु निवासी अजमल और बधूशा को देखा गया। इसमें वे बाइक चलाते वक्त नहाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
5,000 रुपये का जुर्माना लगाया
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उन पर सड़क पर खतरनाक ड्राइविंग करने का आरोप लगाया और उन पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया। पुलिस ने कहा कि हमने मामला दर्ज किया और उन पर जुर्माना लगाया। युवकों ने पुलिस को बताया कि वे एक खेल आयोजन से वापस आ रहे थे और बारिश होने के कारण मौज-मस्ती के दौरान नहाने की कोशिश कर रहे थे। घटना एक नवंबर को भरनिकावु जंक्शन पर हुई थी।
तेलंगाना में मदरसे के पांच छात्र, एक शिक्षक झील में डूबे
तेलंगाना के हैदराबाद में जवाहरनगर थाना क्षेत्र के एक मदरसे के पांच छात्र और एक शिक्षक शनिवार को झील में डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि छात्र तैरने के लिए झील में गए थे। शिक्षक ने डूबते बच्चों को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी डूब गए।
भाजपा विधायक बनकर फ्रॉड करने वाला गिरफ्तार
कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) में एक चालक-सह-कंडक्टर के तबादले को प्रभावित करने वाले भाजपा विधायक एल नागेंद्र के रूप में खुद को पेश करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। केएसआरटीसी के एक अधिकारी के अनुसार, बहरूपिए की पहचान मांड्या जिले के मालवल्ली के पुनीत (30) के रूप में हुई।
ठग ने 28 अक्तूबर को निगम के प्रबंध निदेशक वी अंबुकुमार को फोन किया। उसने कहा कि मैं नागेंद्र विधायक, मैसूर, बोल रहा हूं, कृपया बलराज ड्राइवर-कम-कंडक्टर को मांड्या डिपो से मालवल्ली डिपो में स्थानांतरित करने पर विचार करें, क्योंकि उनके पास पारिवारिक मुद्दे हैं। जांच करने पर पताचला कि विधायक ने कोई फोन नहीं किया था। ठग को गिरफ्तार कर लिया गया है।