फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: NIA arrests main conspirator of Bangalore riots last year

कर्नाटक: एनआईए ने बंगलूरू दंगे के मुख्य साजिशकर्ता को किया गिरफ्तार

Thu, 01 Jul 2021 02:57 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 01 Jul 2021 02:57 AM IST
सार

  • एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि 38 वर्षीय आरोपी सैयद अब्बास को बंगलूरू के गोविंदपुर से गिरफ्तार किया गया। पिछले साल अगस्त में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट के मामले में करीब 3000 लोग कांग्रेस विधायक आर अखंड श्रीनिवास मूर्ति और उनकी बहन जयंती का घर जल दिया था।

विज्ञापन
Karnataka: NIA arrests main conspirator of Bangalore riots last year
एनआईए - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को पिछले साल अगस्त में बंगलूरू में हुए दंगे के मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


इस दंगे में चार लोगों की मौत हो गई थी। एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि 38 वर्षीय आरोपी सैयद अब्बास को बंगलूरू के गोविंदपुर से गिरफ्तार किया गया।

अब्बास सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया का वार्ड अध्यक्ष है। उसे गिरफ्तार एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया गया जहां से उसे छह दिनों की हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


पिछले साल अगस्त में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट के मामले में करीब 3000 लोग कांग्रेस विधायक आर अखंड श्रीनिवास मूर्ति और उनकी बहन जयंती का घर जल दिया था। भीड़ ने डीजे हाली और केजी हाली पुलिस स्टेशन को भी  आग के हवाले कर दिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल बंगलुरू में जो हिंसा हुई वो कोई मामूली हिंसा या झड़प नहीं थी, ये शहर के युवाओं के लिए भी नया था। सोशल मीडिया पर एक कथित आपत्तिजनक पोस्ट के बाद भीड़ ने पुलिस थाने में तोड़फोड़ और आगजनी कर दी थी। रात में भीड़ शहर के केजी हल्ली और डीजे हल्ली में हिंसा फैल गई थी।


कांग्रेस पार्टी के विधायक श्रीनिवासमूर्ति के भतीजे नवीन की पोस्ट के बाद शहर में हिंसा प्रदर्शन हुआ था। भीड़ ने वाहनों में आग लगाई और श्रीनिवासमूर्ति और उनके भतीजे नवीन के घर पर पत्थर बाजी की थी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत और 105 लोग घायल हो गए थे, जिसमें 70 पुलिस वाले और 35 नागरिक शामिल थे।

बंगलुरू में ये हादसा शाम सात बजे से कांग्रेस के विधायक श्रीनिवासमूर्ति के घर के बाहर पत्थरबाजी करने से शुरू हुआ और धीरे-धीरे हिंसा का रूप लेते हुए देर रात दो बजे तक चला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed