{"_id":"63dc730ea88b2734c128cb62","slug":"karnataka-news-man-aged-20-beaten-to-death-for-allegedly-chatting-with-girl-in-bengaluru-latest-news-update-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengaluru: लड़की से चैट करने पर 20 साल के युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव को कार में रखकर लगाया ठिकाने","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengaluru: लड़की से चैट करने पर 20 साल के युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव को कार में रखकर लगाया ठिकाने
Fri, 03 Feb 2023 09:49 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:49 AM IST
सार
मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मृतक की पहचान गोविंदराजू के रूप में हुई है। आरोपियों को कथित तौर पर एक लड़की से चैट करने के लिए 20 वर्षीय लड़के की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
विस्तार
बेंगलुरु में एक लड़की से कथित तौर पर चैट करने पर 20 वर्षीय एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मृतक की पहचान गोविंदराजू के रूप में हुई है। डीसीपी नॉर्थ डिवीजन देवराज ने बताया कि आरोपियों की पहचान अनिल, लोहित, भरत और किशोर के रूप में हुई है। उन्हें कथित तौर पर एक लड़की से चैट करने पर 20 वर्षीय लड़के की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अनिल ने रविवार सुबह गोविंदराजू को घर से बाहर बुलाया और बाइक पर अंद्राली ले गया। बाद में अन्य तीन आरोपी उसके साथ हो गए और पीड़ित पर लकड़ी के डंडों से हमला किया, जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए।
विज्ञापन
डीसीपी ने कहा कि उन्होंने शव को लोहित की कार में रखा था और बाद में चारमूडीघाट इलाके में फेंक दिया और फरार हो गए। मामला तब सामने आया, जब पीड़ित परिवार ने पुलिस से संपर्क किया और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद जांच शुरू की गई और आरोपियों को संदेह के आधार पर पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपराध कबूल कर लिया। शव बरामद कर लिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि मामले की आगे की जांच चल रही है।
विज्ञापन