फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka News Karnataka Police minor assault and blackmail other news in hindi

कर्नाटक: नाबालिग से दुष्कर्म-ब्लैकमेल के आरोप में दो गिरफ्तार; बंगलूरू में पुलिस ने आरोपी के पैर में मारी गोली

Tue, 04 Feb 2025 02:43 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 04 Feb 2025 02:43 PM IST
विज्ञापन
Karnataka News Karnataka Police minor assault and blackmail other news in hindi
कर्नाटक पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
कर्नाटक के गदग में 15 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने और उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनकी पहचान सुलेमान और अल्ताफ के तौर पर की गई है। पुलिस के अनुसार, सुलेमान ने दिसंबर में लड़की से दुष्कर्म किया था, जबकि अल्ताफ ने उसका वीडियो बनाया था। इस वीडियो के जरिए दोनों आरोपियों ने लड़की को ब्लैकमेल किया। यह घटना तब सामने आई, जब लड़की ने इसके बारे में अपने माता-पिता को बताया। उन्होंने नारेगल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


इस घटना पर बात करते हुए गदग के एसपी बीएस नेमागौड़ा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "31 जनवरी को नारेगल पुलिस स्टेशन में पॉक्सो का एक मामला दर्ज किया गया था। नाबालिग ने सुलेमान और अल्ताफ के खिलाफ मामला दर्ज कराई। लड़की सुलेमान को जानती थी। अल्ताफ ने आरोपी और सुलेमान का प्राइवेट वीडियो बनाया। यह जानने के बाद लड़की ने शिकायत दर्ज कराई। हमने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। यह सामूहिक दुष्कर्म नहीं है, लेकिन आरोपी ने पीड़िता और एक आरोपी के कुछ प्राइवेट वीडियो बनाया।" 
विज्ञापन


भागने की कोशिश करने पर पुलिस ने आरोपी को मारी पैर में गोली
कर्नाटक के बंगलूरू में हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को पुलिस ने पैर में गोली मार दी। दरअसल, पुलिस उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कह रही थी, लेकिन उसने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया और भागने की कोशिश करने लगा। यह घटना शहर के बाहरी इलाके सरजापुर पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में सुबह करीब साढ़े पांच बजे घटी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 38 वर्षीय श्रीनिवास एक अन्य उपद्रवी शीटर वेंकटेश की हत्या में शामिल था, जिसकी 28 जनवरी की रात को हत्या कर दी गई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "एक गुप्त सूचना के आधार पर, हमने जाल बिछाया और जब उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। उसने हमारी टीम पर हमला कर भागने की कोशिश की। उसे चेतावनी देने के लिए हमारे अधिकारियों ने हवा में गोली चलाई, लेकिन इसके बावजूद जब उसने भागने की कोशिश की तो उसे पैर में गोली मार दी गई।" आरोपी को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed