फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka news and updates Hassan Hasanamba Temple stampede Electric wire shock several injured

Karnataka: हासन जिले में हसनंबा मंदिर में भगदड़, बिजली का तार गिरने से लोगों को लगा था झटका, कई घायल

Fri, 10 Nov 2023 03:36 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 10 Nov 2023 03:36 PM IST
सार

बताया गया है कि मंदिर के पास बिजली का एक तार टूटकर गिर गया था, जिसका करंट आसपास खड़े लोगों ने महसूस किया। इसके बाद परिसर में भगदड़ मच गई। 

विज्ञापन
Karnataka news and updates Hassan Hasanamba Temple stampede Electric wire shock several injured
कर्नाटक में एक मंदिर में मची भगदड़। - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के हासन जिले में हसनंबा मंदिर में शुक्रवार को भगदड़ मच गई। इसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। बताया गया है कि मंदिर के पास बिजली का एक तार टूटकर गिर गया था, जिसका करंट आसपास खड़े लोगों ने महसूस किया। इसके बाद मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग रास्ते पर जहां-तहां गिर गए। घटना में कई लोगों को गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन


हासन के एसपी मोहम्मद सुजिता ने कहा, "दोपहर करीब 1.30 बजे एक तार टूटने के कारण कुछ लोगों को झटके महसूस हुए। इससे लोग डर गए और भागने लगे। बिजली विभाग के कर्मचारी यहां हैं। वे इसे देख रहे हैं। तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ और लोगों को भी अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने कहा है कि वे सब खतरे से बाहर हैं। दर्शन के लिए समय भी कम मिलता है, जिसके कारण काफी भीड़ जुटी रहती है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed