फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka, Mysuru misdeed victim left city without giving statement

कर्नाटक: दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस में बिना बयान दर्ज करे छोड़ा शहर, केस कमजोर होने की संभावना

Mon, 30 Aug 2021 07:29 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 30 Aug 2021 07:29 AM IST
सार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी पड़ोसी राज्य तमिलनाडु से पकड़ा गया जबकि एक छठा आरोपी फरार है।

विज्ञापन
Karnataka, Mysuru misdeed victim left city without giving statement
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कर्नाटक के मैसूर शहर में सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता ने पुलिस को अपना बयान दिए बिना ही परिवार के साथ शहर छोड़ दिया। छात्रा मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी जो यहां मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। 

विज्ञापन


जांचकर्ताओं के मुताबिक लड़की ने अपना कोई बयान दर्ज नहीं कराया है। हालांकि पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का बयान दर्ज न होने के कारण आरोपियों के खिलाफ मामला कमजोर होने की संभावना है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने कहा कि लड़की काफी घबराई हुई थी, वह अपना बयान दर्ज कराने को तैयार नहीं थी। बता दें कि 24 अगस्त को मैसूर शहर के बाहरी इलाके में चामुंडी हिल के पास कुछ लोगों ने 23 वर्षीय लड़की और उसके दोस्त को पकड़ लिया। उन्होंने लड़के को पीटा और लड़की के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी पड़ोसी राज्य तमिलनाडु से पकड़ा गया जबकि एक छठा आरोपी फरार है। पीड़िता के दोस्त द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तारियां की गई हैं। पुलिस ने मौके का मुआयना भी किया।

अपराध स्थल की तलाशी के दौरान पुलिस को तमिलनाडु के तलवाड़ी से कर्नाटक के चामराजनगर के लिए बस के टिकट मिले। घटनास्थल पर मिली शराब की कुछ बोतलों पर तमिलनाडु आबकारी विभाग की मुहर भी लगी थी। इसके अलावा अपराध स्थल, चामराजनगर और तमिलनाडु के पास के मोबाइल टावरों से कॉल डिटेल खंगाली तो संदिग्धों का पता चला।


पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी मजदूरी या अन्य नौकरियों के लिए मैसूर आते थे, यहां एपीएमसी यार्ड में लोडिंग और अनलोडिंग का काम भी करते थे। ये अपने मूल स्थान पर लौटने से पहले अकेले यात्रियों, युवा जोड़ों और महिलाओं को लूटा करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed