{"_id":"69e5ab7ae57e57d3e00ded9d","slug":"karnataka-miscreants-vandalise-mahatma-gandhi-s-statue-in-haveri-police-probe-initiated-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में शर्मनाक कृत्य: हावेरी में तोड़ी गई बापू की प्रतिमा; दोषियों को पकड़ने के लिए CCTV खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक में शर्मनाक कृत्य: हावेरी में तोड़ी गई बापू की प्रतिमा; दोषियों को पकड़ने के लिए CCTV खंगाल रही पुलिस
Mon, 20 Apr 2026 09:58 AM IST
Pavan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावेरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावेरी
Published by: Pavan
Updated Mon, 20 Apr 2026 09:58 AM IST
सार
कर्नाटक के हावेरी में कुछ अराजक तत्वों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है और सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
कर्नाटक में अराजक तत्वों की करतूत
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
कर्नाटक के हावेरी शहर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में नाराजगी का माहौल बन गया है। यह घटना महात्मा गांधी रोड पर हुई, जहां कुछ अज्ञात लोगों ने रात के समय गांधी जी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया।
यह भी पढ़ें - Prez Lee India Visit: राष्ट्रपति भवन में कोरियाई मेहमानों का स्वागत, राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि
हावेरी एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
घटना की जानकारी मिलते ही हावेरी की एसपी यशोदा वंतगोडी और शहर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले का निरीक्षण किया। पुलिस ने करीब 2 फीट ऊंची इस क्षतिग्रस्त प्रतिमा को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया है, ताकि आगे की जांच की जा सके।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस, लोगों में आक्रोश
पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जांच के लिए शहर के अलग-अलग इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हालांकि, जिस जगह पर यह घटना हुई, वहां का कैमरा बंद पाया गया, जिससे जांच में कुछ दिक्कत आ रही है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और उम्मीद जताई है कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेगी।
यह भी पढ़ें - Astronaut Bihu Dance Video: अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री का बिहू डांस वायरल, हिमंत बोले-असम संस्कृति वैश्विक मंच पर
अन्य राज्यों में भी तोड़फोड़ की घटनाएं
वहीं, इससे पहले मार्च महीने में उत्तराखंड के श्रीनगर (गढ़वाल) में बाबा साहेब की प्रतिमा के साथ भी ऐसी ही तोड़फोड़ की घटना सामने आई थी। उस मामले में भी लोगों ने विरोध जताया था और कई संगठनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। फिलहाल हावेरी की इस घटना में पुलिस जांच जारी है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन