{"_id":"6856b9d6e28e518b0800b22f","slug":"karnataka-minister-writes-to-cm-on-over-illegal-mining-cases-fir-booked-against-bbmp-officials-in-bengaluru-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: अवैध खनन पर CM सिद्धारमैया को मंत्री ने लिखा पत्र; बंगलूरू में बच्चे की करंट लगने से मौत पर एफआईआर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: अवैध खनन पर CM सिद्धारमैया को मंत्री ने लिखा पत्र; बंगलूरू में बच्चे की करंट लगने से मौत पर एफआईआर
Sat, 21 Jun 2025 07:26 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 21 Jun 2025 07:26 PM IST
सार
कर्नाटक के मंत्री एचके पाटिल ने अवैध खनन मामले की शिकायत मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पत्र लिखकर की है। उन्होंने सीएम से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं बंगलूरू में करंट लगने से 10 साल के बच्चे की मौत के मामले में शहर के बिजली विभाग के अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
एचके पाटिल, मंत्री कर्नाटक, बीबीएमपी के अधिकारियों पर केस दर्ज
- फोटो : ANI / X @NammaBESCOM
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के कानून मंत्री एच. के. पाटिल ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को एक पत्र लिखकर राज्य में अवैध खनन मामलों में हो रही लापरवाही पर चिंता जताई है। उन्होंने मांग की है कि दोषियों को सजा मिले और सरकार को हुए ₹1.5 लाख करोड़ के नुकसान की भरपाई की जाए।
सात पन्नों के पत्र में सख्त काईवाई की मांग
मंत्री पाटिल ने 18 जून को लिखे गए सात पन्नों के पत्र में कहा कि 2007 से 2011 के बीच दर्ज 12,000 से ज्यादा मामलों में सिर्फ 7.6% की जांच हुई है और केवल 0.2% मामलों में ही फैसला आया है। उन्होंने सरकार से इस दिशा में सख्त कदम उठाने की मांग की है।
उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस पार्टी ने 2010 में 320 किमी लंबी पदयात्रा कर अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठाई थी। इसके साथ ही मंत्री पाटिल ने सुझाव दिया है कि सरकार को रिकवरी कमिश्नर की नियुक्ति, नई विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन और विशेष अदालत की स्थापना करनी चाहिए ताकि शेष मामलों की तेजी से जांच और सुनवाई हो सके।
विज्ञापन
बंगलूरू में 10 साल के बच्चे की करंट से मौत, अधिकारियों पर केस दर्ज
बंगलूरू के के.आर. पुरम इलाके में एक 10 साल के बच्चे की करंट लगने से मौत के मामले में बीबीएमपी और बीईएससीओएम अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ये घटना 15 जून को हुई जब आनंत, जो नेपाल का रहने वाला था, अपने किराए के मकान की तीसरी मंजिल पर झाड़ू से खेलते समय हाई टेंशन वायर के संपर्क में आ गया। उस समय वह घर में अकेला था और उसकी मां काम पर गई हुई थी।
पड़ोसियों ने पहुंचाया अस्पताल, इलाज के दौरान मौत
करंट लगने के बाद पड़ोसियों ने बच्चे की चीख सुनकर उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने बताया कि पीड़ित की मां की शिकायत पर भवन मालिक, बीबीएमपी और बीईएससीओएम अधिकारियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (लापरवाही से मृत्यु) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन