फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka minister V Sunil Kumar says Decision on tune and duration of state anthem before Oct 2

कर्नाटक: संस्कृति मंत्री का एलान- राज्य गान की धुन और अवधि पर निर्णय दो अक्तूबर से पहले

Wed, 22 Sep 2021 11:09 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 22 Sep 2021 11:09 AM IST
सार

कर्नाटक के कन्नड़ और संस्कृति मंत्री, वी सुनील कुमार ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार दो अक्तूबर से पहले  राज्य गान की धुन और अवधि पर निर्णय ले लेगी। 

विज्ञापन
Karnataka minister V Sunil Kumar says Decision on tune and duration of state anthem before Oct 2
वी सुनील कुमार - फोटो : social media

विस्तार

कर्नाटक के कन्नड़ और संस्कृति मंत्री, वी सुनील कुमार ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार दो अक्तूबर से पहले  राज्य गान की धुन और अवधि पर निर्णय ले लेगी। उन्होंने कहा कि 'अतीत में नाद' गीते के बारे में चर्चा हुई है, विशेष रूप से इसकी धुन और इसे पूरा करने की अवधि पर, लेकिन सरकार किसी अंतिम निष्कर्ष या निर्णय पर नहीं आई थी। इसलिए नौ सितंबर को हमने संगीत विशेषज्ञ से मिलकर एक समिति का गठन किया है जिससे कि जल्द से जल्द इसपर निर्णय हो सके।

विज्ञापन


लीलावती और डॉ डोडारांगे गौड़ा की समिति 15 दिनों के भीतर देगी रिपोर्ट
शून्यकाल के दौरान विधानसभा में मुदिगेरे के भाजपा विधायक एमपी कुमारस्वामी द्वारा उठाए गए मुद्दे का जवाब देते हुए, उन्होंने कहा कि मैसूर की लीलावती और डॉ डोडारांगे गौड़ा की समिति को धुन और अवधि के बारे में 15 दिनों में एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समिति की पहली बैठक 16 सितंबर को हुई थी। उनकी रिपोर्ट के आधार पर सरकार फैसला करेगी, जल्द ही हम इस संबंध में घोषणा करेंगे। गांधी जयंती से पहले हम घोषणा करेंगे। बता दें कि 'नाद गीते-जया भारत जननिया तनुजते' प्रख्यात कवि कुवेम्पु द्वारा लिखित, आधिकारिक तौर पर 2004 में राज्य गान के रूप में घोषित किया गया था। यह सभी सरकारी समारोहों और स्कूलों में प्रतिदिन गाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed