{"_id":"5bda9815bdec226975789106","slug":"karnataka-minister-rv-deshpande-throws-sports-kits-from-a-stage-at-national-level-athletes","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान या अपमान: कर्नाटक के मंत्री ने खिलाड़ियों को फेंक कर दिए स्पोर्ट्स किट, वीडियो वायरल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सम्मान या अपमान: कर्नाटक के मंत्री ने खिलाड़ियों को फेंक कर दिए स्पोर्ट्स किट, वीडियो वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
RV Deshpande
- फोटो : ANI
कर्नाटक के राजस्व मंत्री आरवी देशपांडे का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट फेंक कर देते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, राजस्व मंत्री बुधवार को करवार के हरियाला में एक सम्मान समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए मंच पर बुलाया गया और खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट देने को कहा गया। लेकिन उन्होंने किट को सम्मानपूर्वक देने के बजाय खिलाड़ियों की तरफ फेंक दिए।
विज्ञापन
बता दें कि इस समारोह में राष्ट्रीय, राज्यस्तरीय और जिला स्तर के खिलाड़ी मौजूद थे। उन्हें यहां पर सम्मानित करने के लिए बुलाया गया था। लोगों ने ट्वविटर पर उनकी आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों से और क्या अपेक्षा कर सकते हैं?
विज्ञापन