{"_id":"5851cd6d4f1c1b686f64ba58","slug":"karnataka-minister-resigns-has-surrounded-by-sex-scandal-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्स स्कैंडल विवाद में घिरे कर्नाटक के मंत्री ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सेक्स स्कैंडल विवाद में घिरे कर्नाटक के मंत्री ने दिया इस्तीफा
एजेंसी/बंगलूरू
Updated Thu, 15 Dec 2016 05:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के आबकारी मंत्री एचवाई मेती ने कथित सेक्स सीडी स्कैंडल विवाद के कारण बुधवार को इस्तीफा दे दिया। मेती ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को इस्तीफा सौंपने के बाद कुछ भी गलत करने से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने सरकार और मुख्यमंत्री को शर्मिंदगी से बचाने के लिए स्वविवेक पर इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन
मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है और मैंने मुख्यमंत्री से इसकी जांच कराने की भी मांग की है। सिद्धरमैया ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर कहा कि आबकारी मंत्री एचवाई मेती ने इस्तीफा दिया है। मैंने राज्यपाल को इस्तीफा स्वीकार करने की सलाह दी है। मैंने जांच के भी आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
यह विवाद एक आरटीआई कार्यकर्ता राजशेखर मुलाली के उस दावे के बाद शुरू हुआ जिसमें उसने कथित सीडी होने का दावा किया था। उसने कहा था कि उसके पास एक सीडी है जिसमें मेती एक महिला के साथ गलत व्यवहार करते हुए दिख रहे हैं। हालांकि कथित सीडी अभी तक जारी नहीं की गयी है।
विज्ञापन