फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Minister questions BJP’s stance on POCSO case against former CM Yediyurappa

Karnataka: पॉक्सो मामले को लेकर येदियुरप्पा पर क्यों नहीं करते कार्रवाई? मंत्री गुंडू राव ने BJP से पूछा सवाल

Tue, 08 Oct 2024 05:28 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 08 Oct 2024 05:28 PM IST
सार

Karnataka: कर्नाटक के मंत्री दिनेश गुंडू राव ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के खिलाफ यौन अपराधों के मामले को लेकर कार्रवाई नहीं कर रही है, जबकि जानी मास्टर के मामले में केंद्र ने उचित कदम उठाया है। उन्होंने सवाल किया कि जब येदियुरप्पा पर गंभीर आरोप हैं, तो भाजपा उन्हें क्यों नहीं हटाती।

विज्ञापन
Karnataka Minister questions BJP’s stance on POCSO case against former CM Yediyurappa
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कर्नाटक के मंत्री दिनेश गुंडू राव ने मंगलवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। येदियुरप्पा के खिलाफ यौन अपराधों के यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। 

विज्ञापन


'जानी मास्टर के मामले में केंद्र का सराहनीय फैसला'
गुंडू राव ने कहा कि केंद्र सरकार ने कोरियोग्राफर जानी मास्टर से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार वापस लेकर एक सराहनीय कदम उठाया है, क्योंकि उन पर पॉक्सो कानून के तहत अपराध का आरोप है। उन्होंने कहा, जिस किसी के खिलाफ भी यौन उत्पीड़न या छेड़छाड़ के मामले में मुकदमे चल रहे हैं, उन्हें सम्मानित नहीं किया जाना चाहिए। यह केंद्र सरकार का अच्छा फैसला है। 
विज्ञापन


'येदियुरप्पा के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रही भाजपा'
हालांकि, मंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा ने येदियुरप्पा के मामले में एक जैसा मानदंड नहीं अपनाया है। उन्होंने कहा, मेरा सवाल बी.एस. येदियुरप्पा को लेकर है, जो पॉक्सो कानून के तहत मुकदमे का सामना कर रहे हैं। राव ने कहा, प्राथमिकी दर्ज की गई है। अपराध जांच विभाग (सीआईडी) मामले की जांच कर रही है और अब अदालत में मुकदमा चलने वाला है। भाजपा येदियुरप्पा के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है, उन पर एक सत्रह वर्षीय नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजपा के संसदीय बोर्ड के सदस्य हैं येदियुरप्पा
उन्होंने कहा कि येदियुरप्पा के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया है। राव ने कहा कि भाजपा को कम से कम जो कार्रवाई करनी चाहिए थी, वह उन्हें केंद्रीय समिति से हटाना चाहिए। उन्होंने सवाल किया, भाजपा उन्हें क्यों नहीं हटाती? वह भ्रष्टाचार के मामले लोकायुक्त की जांच का सामना कर रहे हैं और अब उन्हें पॉक्सो के तहत मुकदमे का सामना करना पड़ रहा है। जब ऐसे गंभी आरोप हैं, खास महिलाओं के खिलाफ, तो भाजपा का यह असंगत व्यवहार क्यों है? येदियुरप्पा भाजपा के संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed