फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Minister of Forests and veteran leader Umesh Katti passes away at 61years

Karnataka: मंत्री उमेश कट्टी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख, नौ सितंबर तक राजकीय शोक

Wed, 07 Sep 2022 09:36 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, बेंगलुरु।
पीटीआई, बेंगलुरु। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 07 Sep 2022 09:36 PM IST
सार

कर्नाटक के मंत्री उमेश कट्टी को मंगलवार रात करीब 10 बजे डॉलर्स कॉलोनी स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें एमएस रमैया अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Karnataka Minister of Forests and veteran leader Umesh Katti passes away at 61years
कर्नाटक के वन मंत्री उमेश कट्टी का निधन। - फोटो : Twitter@BSBommai

विस्तार

कर्नाटक के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और वन मंत्री उमेश कट्टी का मंगलवार रात करीब 10 बजे एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 61 साल के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। इस बीच उमेश कट्टी का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। राज्य सरकार ने दिवंगत नेता के सम्मान में पूरे राज्य में 9 सितंबर तक राजकीय शोक की घोषणा की है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "श्री उमेश कट्टी जी एक अनुभवी नेता थे जिन्होंने कर्नाटक के विकास में भरपूर योगदान दिया। उनके निधन से आहत हूं। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं।" वहीं सीएम बोम्मई ने कहा, "मैंने अपना एक बेहद करीबी दोस्त खो दिया है। वह मेरे लिए भाई की तरह थे। उन्हें दिल की कुछ समस्या थी, लेकिन हमने कभी नहीं सोचा था कि वह इतनी जल्दी हमें छोड़कर चले जाएंगे। उन्होंने राज्य के लिए बहुत काम किया। उन्होंने कई विभागों को कुशलता से संभाला। यह राज्य के लिए बहुत बड़ी क्षति है।"
विज्ञापन


बेलगावी के स्कूल-कॉलेज बंद
सीएम बोम्मई ने कहा कि उनके (उमेश कट्टी) शव को अस्पताल से एयर एंबुलेंस से ले जाया जाएगा। संकेश्वर में बुधवार दोपहर दो बजे तक जनता के दर्शन के बाद सभी प्रक्रियाएं की जाएंगी। बेलगावी जिले के बागेवाड़ी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। बेलगावी में बुधवार को स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने आवास के स्नानगृह में गिर गए थे
सूत्रों के मुताबिक, कट्टी बेंगलुरु में डॉलर्स कॉलोनी स्थित अपने आवास के स्नानगृह में गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें एमएस रमैया अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उमेश कट्टी के परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी हैं।

सीएम बोम्मई समेत कई नेताओं ने जताया शोक
राज्य के राजस्व मंत्री आर अशोक ने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार, जब कट्टी को अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी नब्ज रूक गई थी। उन्होंने कट्टी के निधन को भारतीय जनता पार्टी और बेलगावी जिले के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। सीएम बोम्मई ने ट्वीट किया, "मेरे करीबी सहयोगी कर्नाटक के वन मंत्री उमेश कट्टी के असामयिक निधन से गहरा दुख हुआ। उनके निधन से राज्य ने एक कुशल राजनयिक, सक्रिय नेता और वफादार लोक सेवक खो दिया है।"

सिद्धारमैया ने ट्वीट कर संवेदना जताई 
जल संसाधन मंत्री गोविंद करजोल, स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर और कई भाजपा नेताओं सहित बोम्मई के कई कैबिनेट सहयोगी खबर मिलने पर अस्पताल पहुंचे। विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ट्वीट किया, "खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री उमेश कट्टी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। उनकी आत्मा को शांति मिले।"


आठ बार रह चुके थे विधायक
बेलगावी जिले के हुक्केरी तालुक के बेल्लादबागेवाड़ी में जन्मे कट्टी हुक्केरी विधानसभा क्षेत्र से आठ बार विधायक रह चुके थे। 1985 में अपने पिता विश्वनाथ कट्टी के निधन के बाद उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया था। 2008 में भाजपा में शामिल होने से पहले कट्टी जनता पार्टी, जनता दल, जद (यू) और जद (एस) के साथ थे। उन्होंने इससे पहले जे एच पटेल, बीएस येदियुरप्पा, डीवी सदानंद गौड़ा और जगदीश शेट्टार के मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में कार्य किया था। कट्टी उत्तर कर्नाटक क्षेत्र के लिए अलग राज्य के दर्जे की मांग करने वाले अपने बयानों और खुले तौर पर मुख्यमंत्री बनने की अपनी महत्वाकांक्षाओं को व्यक्त करने के लिए चर्चा में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed