फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Minister BC Patil said I will ask central govt to shoot at sight law on anti India slogans

भारत विरोधी नारों पर देखते ही गोली मारने का कानून लाने को केंद्र से करूंगा बात: कर्नाटक मंत्री

Mon, 02 Mar 2020 12:34 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: आसिम खान Updated Mon, 02 Mar 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
Karnataka Minister BC Patil said I will ask central govt to shoot at sight law on anti India slogans
कर्नाटक के मंत्री बीसी पाटिल - फोटो : ANI

कर्नाटक के मंत्री बीसी पाटिल ने एक बार फिर भारत विरोधी नारे लगाने वालों को देखते ही गोली मारने के कानून की बात कही है। पाटिल ने सोमवार को बंगलूरू में कहा कि मैं केंद्र सरकार से भारत के खिलाफ नारे लगाने वालों को देखते हुए गोली मारने का कानून लाने के लिए कहूंगा। आजकल कुछ युवाओं के लिए इस तरह से लोकप्रियता हासिल करना एक फैशन बन गया है जो देश और देशभक्ति को खराब करता है।

विज्ञापन


विज्ञापन



इससे पहले बीसी पाटिल ने चित्रदुर्ग में कहा था कि मेरे हिसाब से भारत में एक ऐसे कानून की आवश्यकता है जिसमें भारत को बुरा बोलने वाले और पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों को देखते ही गोली मारने का कानून हो। इसकी बहुत जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसी पाटिल ने आगे कहा था कि वे भारत के भोजन, पानी और हवा का आनंद ले रहे हैं। अगर वे पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाते हैं तो उन्हें यहां क्यों होना चाहिए? चीन में लोग अपने देश के खिलाफ बात करने से डरते हैं। मैं पीएम मोदी से अनुरोध करता हूं कि वे गद्दारों से निपटने के लिए एक सख्त कानून लाएं।

गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के मंच से अमूल्या नाम की लड़की ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए थे। हालांकि, लड़की के हाथ से तुरंत माइक छीन लिया गया था। 


बाद में लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया और उसपर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया। अदालत ने अमूल्या को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। ओवैसी ने महिला की इस हरकत की निंदा करते हुए कहा था कि वह इससे सहमत नहीं हैं और आश्वस्त करते हैं ‘हम भारत के लिए हैं’। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed