फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Minister backs Anurag Thakur said Anti-nationals should get bullet not biryani

अनुराग के समर्थन में कर्नाटक के मंत्री, कहा- देशद्रोहियों को बिरयानी नहीं गोली मारनी चाहिए 

Wed, 29 Jan 2020 08:15 AM IST
देव कश्यप एएनआई, बंगलूरू
एएनआई, बंगलूरू Published by: देव कश्यप Updated Wed, 29 Jan 2020 08:15 AM IST
विज्ञापन
Karnataka Minister backs Anurag Thakur said Anti-nationals should get bullet not biryani
Karnataka Minister CT Ravi - फोटो : ANI

भाजपा नेता और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को एक रैली में मंच से नारा लगाया था 'देश के गद्दारों को... जिसके बाद मंच के नीचे मौजूद लोग जवाब में कह रहे थे- 'गोली मारो...को'। अब कर्नाटक के मंत्री सीटी रवि ने अनुराग ठाकुर का समर्थन करते हुए कहा है कि देशद्रोहियों को गोली मारनी चाहिए न कि बिरयानी। निर्वाचन आयोग ने इसके के लिए ठाकुर को मंगलवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


पर्यटन मंत्री ने 'मैं अनुराग ठाकुर के साथ हूं' हैशटैग के साथ ट्वीट किया, देशद्रोहियों के खिलाफ उनके बयान के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर पर हमला करने वाले वही लोग हैं, जिन्होंने आतंकवादियों अजमल कसाब और याकूब मेमन की मौत का विरोध किया था। टुकडे-टुकड़े गैंग के समर्थन से देश में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ झूठ फैलाया। देशद्रोहियों को बिरयानी नहीं गोली मिलनी चाहिए।'

विज्ञापन


दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मंगलवार को भारत के चुनाव आयोग को एक रिपोर्ट में कहा था कि अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के रिठाला में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए 27 जनवरी को कई बार 'देश के गद्दारो को, गोलो मारो... को' का नारा बुलंद किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने ठाकुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 30 जनवरी को दोपहर 12 बजे तक जवाब मांगा है। ठाकुर को दोषी पाए जाने पर दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान चुनाव आयोग द्वारा निकाले जाने वाले दूसरे भाजपा नेता बन जाएंगे। इससे पहले 25 जनवरी को चुनाव आयोग ने भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा पर आदर्श चुनाव आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन के लिए अभियान चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने रिटर्निंग ऑफिसर से जानकारी और बयानबाजी की सीडी सहित पूरी रिपोर्ट मंगलवार दोपहर को सौंपी थी। मंगलवार रात नौ बजे तक चुनाव आयोग ने अनुराग ठाकुर के खिलाफ ही नोटिस जारी किया।


अनुराग ठाकुर की रैली का ये वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस उनपर हमलावर है। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने इस वीडियो को ट्वीट कर कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ध्रुवीकरण करने के लिए बेकरार है। दिल्ली विधानसभा का चुनाव 8 फरवरी को होगा। मतगणना 11 फरवरी को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed