फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: Many schools in Bengaluru received threat mail, police investigation underway

बेंगलुरु: परीक्षा के बीच कई स्कूलों को आया धमकी भरा मेल, पुलिस ने कहा- पहले भी जब परीक्षाएं हुईं, ऐसी फर्जी कॉल आईं

Fri, 08 Apr 2022 05:09 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 08 Apr 2022 05:09 PM IST
सार

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के कई स्कूलों का धमकी भरा मेल मिला है। इसके बाद अभिभावकों व स्कूलाें में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Karnataka: Many schools in Bengaluru received threat mail, police investigation underway
धमकी भरे मेल के बाद पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के कई स्कूलों को शुक्रवार को धमकी भरा मेल मिला है। इस मेल में लिखा हुआ है कि, स्कूल में बम प्लांट किया गया है। इसके बाद स्कूल स्टाफ, बच्चों व अभिभावकों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


बेंगलुरु पुलिस का कहना है कि वह पूरे मामले की जांच कर रही है। जिन स्कूलों को मेल भेजा गया है, वहां तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, यह धमकी भरा मेल किसकी ओर से भेजा गया है, इसके बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने बताया कि मेल में लिखा हुआ था कि, "यह मजाक नहीं है, यह बिल्कुल भी मजाक नहीं है। स्कूल में एक पॉवरफुल बम प्लांट किया गया है। जल्दी से पुलिस बुलाओ। अब तुम्हारी और सैंकड़ों लोगों की जान जा सकती है। अब सबकुछ तुम्हारे हाथ में है।"
विज्ञापन

 

स्कूल में चल रही थी परीक्षा 
पुलिस के मुताबिक, जिन स्कूलों में मेल भेजा गया है वहां परीक्षाएं चल रही थीं। यह मेल सुबह करीब 11 बजे आया। इसके बाद से पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस कमिश्नर कमल पंत ने बताया कि, स्कूलों को खाली करा लिया गया है। वहां बम निरोधक दस्ते के द्वारा तलाशी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया फर्जी
बेंगलुरु पूर्वी क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सुब्रमण्येश्वर राव ने कहा कि हमें 8 स्कूलों से शिकायत मिली थी। सारे स्कूलों में अलग ईमेल आईडी का इस्तेमाल हुआ है। यह घटना इन स्कूलों में होने वाली SSLC परीक्षाओं के साथ भी मेल खा रहा था। पहले भी जब परीक्षाएं हुई हैं तब भी ऐसी फर्जी कॉल आई हैं। उन्होंने बताया कि हमें स्कूलों की जांच करने के बाद कुछ नहीं मिला। हमारी 2 टीमें ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए काम कर रही हैं। स्रोत का पता चलने के बाद हम व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।


बोम्मई बोले- यह एक साजिश
मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि यह सब सिर्फ राज्य की शांति भंग करने की साजिश है। कर्नाटक एक प्रगतिशील राज्य है और कुछ तत्व बार-बार इस छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने इन मामलों पर गंभीरता से विचार करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed