कर्नाटक: मंगलूरू पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 38 श्रीलंकाई लोगों को गिरफ्तार किया
पकड़े गए श्रीलंकाई नागरिक मार्च के मध्य में तमिलनाडु पहुंचे थे। इसके बाद बंगलूरू और फिर मंगलूरू आए। पुलिस ने इनकी मदद करने वाले 6-7 लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
विस्तार
कर्नाटक के मंगलूरू में पुलिस ने श्रीलंका के 38 नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये सभी करीब दो महीने से अवैध रूप से शहर में रह रहे थे। स्थानीय पुलिस आयुक्त शशि कुमार ने बताया कि पकड़े गए श्रीलंकाई नागरिकों ने पूछताछ में बताया है कि वे सभी मार्च के मध्य में तमिलनाडु पहुंचे थे। इसके बाद बंगलूरू और फिर मंगलूरू आए। हमने उनकी मदद करने वाले छह-सात लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
Karnataka: Mangaluru Police arrested 38 Srilankans who were staying in the city illegally
"They said they reached Tamil Nadu in mid-March, then Bengaluru & then they came to Mangaluru. We've also arrested 6-7 people who were helping them," says Police Commissioner Shashi Kumar pic.twitter.com/xwQgYRvRkU— ANI (@ANI) June 11, 2021विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने बताया कि ये गिरफ्तारियां खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारियों के आधार पर की गईं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये सभी लोग 17 मार्च को नाव के जरिए तमिलनाडु में तूतुकुड़ी पहुंचे थे। इन्हें यहां से समुद्री मार्ग से कनाडा ले जाए जाने की योजना थी। लेकिन, विधानसभा चुनावों के लिए तमिलनाडु में निगरानी सख्त हुई तो इन्हें कर्नाटक में पहले बंगलूर और फिर मंगलूरू भेज दिया गया।