कर्नाटक: पहले पत्नी और दो बच्चों को मौत के घाट उतारा फिर खुद की खुदकुशी, सुसाइड नोट में छोड़ी अहम जानकारी
कर्नाटक के मैसूर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, मामले की जांच जारी है।
कर्नाटक के मैसूर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, मामले की जांच जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के मैसूर में मंगलवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने दी।
सुसाइड नोट में क्या लिखा?
उन्होंने बताया कि यह घटना जिले के हुनसुर शहर में स्थित न्यू मारुति लेआउट में हुई। पुलिस के अनुसार, हरीश ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था जिसमें लिखा था कि वह ऊपर के कमरे में लटका हुआ मिलेगा।
प्रारंभिक जांच में क्या पता चला?
कथित नोट में, उसने लॉकर में रखे संपत्ति संबंधी कागजात सहित दस्तावेजों का भी उल्लेख किया और चाबियों के स्थान का जिक्र करते हुए पुलिस से अनुरोध किया कि वे उन्हें नोट में निर्दिष्ट व्यक्ति को सौंप दें। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उसने तीन दिन पहले अपनी मां को अपनी दादी के घर भेजा था।
हुनसुर नगर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि घटना के पीछे का सटीक कारण पता लगाया जा रहा है और आगे की जांच जारी है।