फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: Man attempts suicide live on Facebook, wife says it's all drama; know the full story

Karnataka: शख्स ने फेसबुक पर लाइव आत्महत्या की कोशिश की, पत्नी बोली- सब 'ड्रामा' है; जानें क्या है पूरा मामला

Wed, 08 Oct 2025 09:35 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 08 Oct 2025 09:35 AM IST
सार

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में एक शख्स ने फेसबुक लाइव पर आत्महत्या का प्रयास किया है। इस दौरान उसने अपनी पत्नी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। वहीं इस मामले में उसकी पत्नी ने इस घटना को ड्रामा करार दिया है। जानें क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन
Karnataka: Man attempts suicide live on Facebook, wife says it's all drama; know the full story
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक में पारिवारिक झगड़े से ग्रस्त एक व्यक्ति ने फेसबुक लाइव पर खुदकुशी की कोशिश की है। ये मामला बंगलूरू के जय नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जिस व्यक्ति ने खुदकुशी की कोशिश की उसका नाम सलमान पाशा है। वह पेशे से हाइड्रोलिक मैकेनिक है और कुछ समय पहले ही कुवैत से भारत लौटा था। उसकी शादी करीब चार साल पहले सैयद निखत फिरदौस से हुई थी। शादी के शुरुआती दो साल सब कुछ सामान्य रहा। लेकिन जब सलमान विदेश गया और उसकी पत्नी गर्भवती थी, तभी से विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - NIA: 500 किलो ड्रग्स... पाकिस्तान से समुद्र के रास्ते गुजरात टू पंजाब, मकसद लश्कर को पहुंचाना था पैसा
विज्ञापन


पति ने पत्नी पर लगाई कई गंभीर आरोप
इस विवाद के बीच महिला अपने मायके चली गईं और पति-पत्नी में झगड़े बढ़ने लगे। सलमान का आरोप है कि इस दौरान उसकी पत्नी और उसके परिवार ने उस पर मानसिक दबाव बनाया और पैसे की मांग की। उसने यह भी दावा किया कि उसकी पत्नी का संबंध सैयद बुरहान उद्दीन से है, जो एआईएमआईएम के तुमकुरु जिला अध्यक्ष भी है। सलमान का कहना है कि पत्नी ने उसे अपने दो बच्चों से मिलने तक नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक लाइव में क्या-क्या आरोप लगाए?
फेसबुक लाइव में सलमान ने भावुक होकर कहा कि महिलाओं के थाने ने भी उसकी पत्नी और ससुराल वालों का साथ दिया। उसने बताया कि पहले भी उस पर झूठा केस दर्ज कर उसे जेल भेजा गया था। वीडियो के अंत में उसने खुदकुशी की कोशिश की। तुरंत उसे तुमकुरु जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सलमान के परिवार ने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है और जांच की मांग की है।

यह भी पढ़ें - Report: कैंसर का बढ़ता विश्व संकट, 2050 तक तीन करोड़ नए मरीज; प्रतिवर्ष 1.86 करोड़ मौतों का अंदेशा

पत्नी बोली- ड्रामा कर रहा सलमान, पुलिस की जांच जारी
दूसरी ओर, सलमान की पत्नी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि सलमान पहले भी इस तरह 'ड्रामा' कर चुका है। 'उसने पहले भी साबुन का पानी पीने का नाटक किया था। उसने मुझे एसिड से जलाने की धमकी दी थी। मैंने पहले ही पुलिस में शिकायत दी थी। अब वह लोगों की सहानुभूति पाने के लिए ऐसा कर रहा है।' पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed