{"_id":"62031168ba64330d425dd1a4","slug":"karnataka-madarsa-teacher-arrested-for-sexually-abusing-minor","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: नाबालिग से यौन शोषण मामले में मदरसे का शिक्षक गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: नाबालिग से यौन शोषण मामले में मदरसे का शिक्षक गिरफ्तार
Wed, 09 Feb 2022 06:27 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, मंगलूरू।
एजेंसी, मंगलूरू।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 09 Feb 2022 06:27 AM IST
विज्ञापन
मदरसा शिक्षक गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
कर्नाटक के मंगलूरू में एक मदरसा के शिक्षक को दो नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी उस्ताद सिराजुद्दीन मदनी दक्षिण कन्नड़ जिले के एक मदरसे में पढ़ाता है।
विज्ञापन
पीड़ित लड़कियों की शिकायत के बाद उनके परिजनों ने पुत्तुर के महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद सोमवार, 7 फरवरी को उसे कोर्ट में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन