Karnataka: लोकायुक्त ने सरकारी अधिकारियों के परिसरों पर की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में कसा शिकंजा
लोकायुक्त की टीमों ने बेलगावी, बागलकोट, बल्लारी, उडुपी, दावणगेरे, धारवाड़ और गडग सहित सात जिलों में छापेमारी की। उन्होंने सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर जांच की।
विस्तार
#WATCH | Kalaburagi, Karnataka | Kalaburagi Lokayukta officials conducted raids at the residence and other places of Superintendent Engineer Ameen Mukthar in Kalaburagi in connection with disproportionate asset case.
विज्ञापन
Ameen Mukthar is working as a Superintendent Engineer at the… pic.twitter.com/1dX8OSAhVM— ANI (@ANI) May 31, 2025
टीमों ने बेलगावी, बागलकोट, बल्लारी, उडुपी, दावणगेरे, धारवाड़ और गडग सहित सात जिलों में छापेमारी की। कलबुर्गी लोकायुक्त अधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता अमीन मुख्तार के आवास और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की। अमीन मुख्तार बेल्लारी में पीडब्ल्यूडी विभाग में अधीक्षण अभियंता के पद पर कार्यरत हैं।
ये भी पढ़ें: एक जून से लागू होंगे नए नियम, आपकी जेब पर सीधा असर डालेंगे ये बदलाव; ग्राफिक्स में जानिए सब कुछ
इसके अलावा टीम ने बेलगावी में उर्स पिछड़ा अभिवृद्धि निगम के जिला प्रबंधक सिद्धलिंगप्पा से जुड़े डी देवराज, बागलकोट में ग्रामीण अभिवृद्धि और पंचयातराज विभाग के प्रथम श्रेणी सहायक शैला सुभाष तत्राणी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री इस पर चुप्पी कब तोड़ेंगे? ट्रंप के संघर्ष विराम के ताजा दावे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
टीम ने शिगगांव हावेरी के ग्राम पंचायत बड़ा गांव के पीडीओ रामकृष्ण, करकला में मेसकॉम के अकाउंटेंट गिरीश राव, गडग में निर्मिति केंद्र के परियोजना निदेशक गंगाधर शिरोल और धारवाड़ में पीडब्ल्यूडी, संचार और भवन (एन) जोन के मुख्य अभियंता एच सुरेश के यहां भी छापेमारी की। जांच चल रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.