{"_id":"6062004e4b1b43060c20687c","slug":"karnataka-imposes-ban-on-protests-and-strikes-for-15-days-due-to-steep-rise-in-corona-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में कोरोना: 15 दिन तक सभी तरह के धरना-प्रदर्शनों पर लगाई गई रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक में कोरोना: 15 दिन तक सभी तरह के धरना-प्रदर्शनों पर लगाई गई रोक
Mon, 29 Mar 2021 09:59 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 29 Mar 2021 09:59 PM IST
सार
- कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीएम येदियुरप्पा ने लिया फैसला
- लॉकडाउन की संभावना से इनकार, नियमों का पालन करने की अपील
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा
- फोटो : twitter.com/BSYBJP
विस्तार
कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि सरकार ने सोमवार से आगामी 15 दिनों तक राज्य में सभी तरह के धरना-प्रदर्शन को प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है। हालांकि, उन्होंने फिलहाल लॉकडाउन लागू करने की संभावना से इनकार किया।
विज्ञापन
लोगों से मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने की अपील करते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि अधिकारियों को मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ मंगलवार से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए नियम मानने की अपील की।
विज्ञापन
सीएम ने सोमवार को बंगलूरू शहर समेत अन्य प्रमुख जिलों में कोविड महामारी की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान, राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री एवं अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बंगलूरू में कोरोना मामलों में वृद्धि परेशान करने वाली है। रोजाना के औसत मामलों की संख्या करीब 1377 है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोग अगर कोविड से बचाव के नियमों का पालन नहीं करेंगे तो परिस्थितियों को काबू करना मुश्किल होगा। स्कूल-कॉलेजों को फिलहाल बंद किए जाने से मुख्यमंत्री ने इनकार किया। उन्होंने कहा कि आज से अगले 15 दिनों तक धरना-प्रदर्शन के नाम पर भीड़ की अनुमति नहीं दी जाएगी।