Honeytrap: कांग्रेस MLA का दावा- कर्नाटक के 48 विधायक-कई केंद्रीय मंत्री हनीट्रैप में फंसे; अब आलाकमान से बात
उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने रविवार को इस दावे पर बोलने से खुद को दूर करने की कोशिश की। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वह भी पार्टी हाईकमान से इस मुद्दे पर बात करने के लिए दिल्ली जा रहे हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें ऐसी झूठी खबरों के बारे में किसी से भी मिलने की जरूरत नहीं है।
विस्तार
कर्नाटक के सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना ने विधानसभा की बैठक के दौरान दावा किया कि राज्य के 48 विधायकों को हनीट्रैप में फंसाया गया है, जिससे केंद्रीय मंत्री भी फंस गए हैं। इस संबंध में राजन्ना के बेटे राजेंद्र ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात की। अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि राजन्ना और लोक निर्माण मंत्री सतीश जरकीहोली हनीट्रैप रैकेट के बारे में दिल्ली जाकर हाईकमान से बात करेंगे।
इस बीच, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने रविवार को इस दावे पर बोलने से खुद को दूर करने की कोशिश की। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वह भी पार्टी हाईकमान से इस मुद्दे पर बात करने के लिए दिल्ली जा रहे हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें ऐसी झूठी खबरों के बारे में किसी से भी मिलने की जरूरत नहीं है।
ये भी पढ़ें: Karnataka: कर्नाटक विधानसभा में हनीट्रैप पर हंगामा, सदन की कार्यवाही स्थगित, सीबीआई जांच की उठी मांग
शिवकुमार ने राजन्ना से बात कर शिकायत दर्ज कराने को कहा
उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के प्रमुख के तौर पर उन्होंने राजन्ना से बात की है। साथ ही उनसे इस संबंध में शिकायत दर्ज कराने को कहा है। हालांकि, उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह यह नहीं बता सकते कि राजन्ना ने उनसे क्या बात की है।
ये भी पढ़ें: BJP MLA Suspended: कर्नाटक विधानसभा में बवाल; 18 विधायक छह महीने के लिए निलंबित; मार्शलों ने टांगकर बाहर किया
शिवकुमार बोले- हनीट्रैप मुद्दे पर कोई जवाब नहीं दूंगा
जब पत्रकारों ने शिवकुमार से मुलाकात का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि कोई भी किसी से भी मिल सकता है। कई सांसद, विधायक और यहां तक कि लोग मुख्यमंत्री और मुझसे मिलते हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह हनीट्रैप मुद्दे पर कोई जवाब नहीं देंगे। शिवकुमार ने कहा, 'मुझसे इस बारे में मत पूछिए। मैं इस मुद्दे से जुड़ी किसी भी बात का जवाब नहीं दूंगा।'
ये भी पढ़ें: Karnataka: 'कॉरपोरेशन घोटाले में हनीट्रैप से फंसाए अधिकारी, खरीदीं लग्जरी कारें', भाजपा नेताओं का बड़ा आरोप
विधानसभा में मुद्दा उठाने पर शिवकुमार बोले- इस बारे में मुख्यमंत्री से पूछिए
पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या हनीट्रैप मुद्दे को विधानसभा में उठाना कांग्रेस और सरकार के लिए शर्मनाक है। इस पर शिवकुमार ने कहा, 'इस बारे में मुख्यमंत्री से पूछिए।'
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.