फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Home Minister says comment of Al Qaeda on Hijab proves involvement of unseen hands behind row news in Hindi

हिजाब विवाद: कर्नाटक के मंत्री बोले, अलकायदा की टिप्पणी सिद्ध करती है कि विवाद के पीछे 'अदृश्य हाथ' हैं

Wed, 06 Apr 2022 04:37 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 06 Apr 2022 04:37 PM IST
सार

कर्नाटक के गृह मंत्री अरगा ज्ञानेंद्र ने आरोप लगाया है कि हिजाब विवाद में आतंकी साजिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि अल कायदा की ओर से इस विवाद को लेकर जारी किया गया बयान इसे सिद्ध करता है।

विज्ञापन
Karnataka Home Minister says comment of Al Qaeda on Hijab proves involvement of unseen hands behind row news in Hindi
कर्नाटक के गृह मंत्री अरगा ज्ञानेंद्र - फोटो : facebook/araga.jnanendra.bjp

विस्तार

बीते कुछ समय से कर्नाटक से उठा हिजाब विवाद का मुद्दा पूरे देश में छा गया है। वहीं, कर्नाटक के गृह मंत्री अरगा ज्ञानेंद्र ने इस विवाद में आतंकी साजिश होने की आशंका जताई है। ज्ञानेंद्र ने बुधवार को कहा कि हिजाब विवाद को लेकर आतंकवादी संगठन अल कायदा के प्रमुख एमान अल जवाहिरी की ओर से जारी बयान और हिजाब के समर्थन व अल्लाहू अकबर के नारे लगाने के लिए छात्रा मुस्कान खान की तारीफ करना यह साबित करता है कि इस विवाद के पीछे 'अदृश्य हाथ' हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गृह और पुलिस विभाग के अधिकारी करीबी नजर रख रहे हैं और इस संबंध में चीजों का पता लगा रहे हैं। जवाहिरी की ओर से मुस्कान की तारीफ करने के सवाल पर राज्य के गृह मंत्री ने कहा, 'हम शुरुआत से यह कहते आ रहे हैं और हाईकोर्ट ने भी अपने फैसले के दौरान इस विवाद के पीछे किसी अदृश्य शक्ति के होने की संभावना व्यक्त की थी।' उन्होंने आगे कहा कि अब यह सिद्ध हो गया है क्योंकि अब अलकायदा के लोग इसके समर्थन में वीडियो जारी कर रहे हैं।'
विज्ञापन


अरगा ज्ञानेंद्र ने कहा, ये सब किस तरह हो रहा है, इनमें संबंध क्या है। पुलिस इन सब की जांच कर रही है। 

फरवरी में जब हिजाब विवाद चरण पर था, कर्नाटक के मांड्या की बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा मुस्कान खान को भगवा गमछा पहने छात्रों के एक समूह ने घेर लिया था क्योंकि मुस्कान हिजाब पहनकर कॉलेज पहुंची थी। इन छात्रों ने उसके सामने जय श्री राम के नारे लगाए थे। इसके जवाब में मुस्कान ने अल्लाहू अकबर का नारा लगाया था। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने मामले में दखल दिया था और स्थिति नियंत्रण में लाई। इसके बाद हिजाब को लेकर चल रहा विवाद और गरम हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री सीएन अश्वथ नारायण ने कहा कि इस आंतरिक मामले में आतंकी गुट की ओर से बयान जारी करना निंदनीय है। इस संगठन और इससे जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसी समुदाय की प्रथाओं के खिलाफ कोई विधेयक लेकर नहीं आई है। सरकार केवल कानून का पालन कर रही है।


भारतीय मुस्लिम अलकायदा के आह्वान पर ध्यान नहीं देंगे: हिमंत
इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को कहा कि भारतीय मुस्लिम अलकायदा सरगना अयमान अल जवाहिरी के आह्वान पर ध्यान नहीं देंगे और हिजाब विषय पर कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले के बाद इस विवाद में खुद को शामिल नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि देश के मुस्लिम अदालत के फैसले का अनुपालन करेंगे और देश की शिक्षा प्रणाली के मूल सिद्धांतों का सम्मान करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed